Home Food महीनों तक नहीं होगा खराब, घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ी स्टाइल मिर्ची आचार,...

महीनों तक नहीं होगा खराब, घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ी स्टाइल मिर्ची आचार, नोट करें रेसिपी – Chhattisgarh News

0
2


Last Updated:

Chhattisgarhi mirchi achar : हरी मिर्ची का आचार छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय है, जिसे सरसों, सौंफ, मेथी, नींबू रस और सरसों तेल से बनाकर महीनों तक स्टोर किया जा सकता है, खाने के स्वाद को बढ़ाता है.

Recipe : अगर आपको खाने में तीखा और चटपटा स्वाद पसंद है, तो हरी मिर्ची का आचार आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. यह आचार न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे एक बार बनाकर आप कई महीनों तक डिब्बे में स्टोर भी कर सकते हैं. मिर्च के आचार दाल-चावल, पराठा, खिचड़ी या  रोटी सभी चीज़ के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है. खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में इसे खूब पसंद किया जाता है और यह बनाना बेहद आसान है. घर की सामान्य सामग्री से ही यह स्वादिष्ट मिर्ची का आचार तैयार कर सकते है. बस इस आसान रेसिपी को फॉलो करना है.

मिर्च का आचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
हरी मिर्च, सरसों, सौंफ, मेथी दाना, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग, नींबू का रस, सरसों का तेल.

मिर्ची का आचार बनाने की विधि
• सबसे पहले हरी मिर्च को बाजार से खरीद कर लाने के बाद अच्छी तरह धो लें और कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें, क्योंकि पानी रहने से आचार खराब हो सकता है. अब सभी मिर्ची को बीच से लंबाई में चीरा लगा लें.
• एक बर्तन में दरदरी पिसी हुई सरसों, सौंफ, मेथी दाना, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें.
• अब सरसों के तेल को कड़ाही में डालकर अच्छे से गरम करे,  फिर गैस बंद कर तेल को ठंडा होने दें, फिर तेल ठंडा होने के बाद तेल को मसाले वाले बर्तन में डालें और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.
• अब इस सभी मसाले को हरी मिर्च में डाल दे उसके बाद  मिर्च और मसाले को अच्छे से मिला दें, उसके बाद कुछ समय रखने के बाद अब इस मिर्च के आचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें.
• उसके बाद इस कांच के जार को 2 से 3 दिन तक धूप में रखें और  कुछ ही दिनों में आचार पककर खाने के लिए तैयार हो जाएगा.
• अब यह मिर्ची के आचार एक सप्ताह में और भी चटपटा और स्वादिष्ट हो जाता है, इसे आप दाल-चावल, पराठा, खिचड़ी या सादी रोटी के साथ परोसें और खाने का मजा ले सकते हैं.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homelifestyle

Recipe : महीनों तक नहीं होगा खराब, घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ी स्टाइल मिर्ची आचार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-chhattisgarhi-mirchi-achar-ghar-par-recipe-local18-ws-l-10121886.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version