Last Updated:
Moong Daal Paneer Chila Recipe: दिन की शुरुआत हेल्दी और प्रोटीन पैक्ड नाश्ते के साथ करना चाहते हैं तो मूंगदाल का पनीर स्टफिंग वाला चीला खा सकते हैं. इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और आपको जरूरी पोषण भी मिलेगा.
जमशेदपुर. सर्दियों के मौसम में सुबह कुछ ऐसा नाश्ता चाहिए जो हल्का भी हो, स्वादिष्ट भी और शरीर को भरपूर प्रोटीन भी दे. मूंग दाल चीला विद पनीर स्टफिंग ऐसा ही एक बढ़िया विकल्प है. यह न सिर्फ भरपेट खाने की तरह काम करता है बल्कि जिम जाने वालों, बच्चों और वजन घटाने वालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. बेसन या अंडे के लिए दूसरा उपाय ढूंढने वालों के लिए मूंग दाल का यह चीला एक अच्छा हेल्दी ब्रेकफास्ट है.
ये तैयारी पहले करनी होगी
सबसे पहले चीला बनाने के लिए आधी कप पीली मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर लगभग तीन से चार घंटे पानी में भिगोकर रखना होता है. दाल जितनी फूली होगी, चीला उतना ही मुलायम और हल्का बनेगा. भीगी हुई दाल को मिक्सर में डालकर अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर एक स्मूथ घोल तैयार कर लें. इस घोल में नमक, हल्दी और चाहें तो थोड़ा जीरा भी मिला सकते हैं. घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि तवा पर आसानी से फैल जाए, लेकिन बहुत पतला भी न हो.
अब बारी आती है चीले की स्टफिंग तैयार करने की. पनीर को कद्दूकस कर लें और उसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, हरी मिर्च और स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर चाट मसाला मिला दें. चाहें तो इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च या गाजर भी मिला सकते हैं, जिससे स्टफिंग और रंगीन और पौष्टिक बनेगी. पनीर की यह भरावन चीले को न सिर्फ मुलायम बनाती है बल्कि अच्छे प्रोटीन का भी जरिया है.
दोनों तरफ कुरकुरा सेंक लें
अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल या घी लगा दें. एक करछी घोल तवे पर डालें और गोल आकार में फैला लें. जैसे ही चीले के ऊपर का हिस्सा थोड़ा सूखने लगे, उस पर तैयार पनीर स्टफिंग बराबर फैला दें. एक किनारे से उठाकर चीले को आधा मोड़ें और धीमी आंच पर दो मिनट तक सिकने दें ताकि पनीर अंदर से हल्का गर्म हो जाए और बाहर से चीला कुरकुरा बने. चाहें तो दोनों तरफ थोड़ा सा तेल लगाकर इसे और क्रिस्पी बना सकते हैं.
दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते का साथ
तैयार मूंग दाल चीला गरमागरम दही, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. यह नाश्ता न सिर्फ पेट भरता है बल्कि शरीर को देर तक ऊर्जा देता है. एक चीले में मिलने वाला पौष्टिक हिस्सा इसे सुबह की शुरुआत के लिए बेहतर बनाता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती. कुल मिलाकर यह हेल्दी, स्वादिष्ट और हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा विकल्प है.
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-moong-dal-cheela-paneer-stuffing-healthy-nashta-protein-source-weight-loss-local18-ws-l-9877483.html
