Home Food ये Street Foods सेहत के लिए हैं रामबाण, चटपटे स्वाद के साथ...

ये Street Foods सेहत के लिए हैं रामबाण, चटपटे स्वाद के साथ बॉडी रहेगी फिट, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

0
4


Last Updated:

Street Food:आजकल अक्सर सड़के किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड का हर कोई आनंद लेना चाहता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ खास स्ट्रीट फूड के बारे में बताएंगे. इनके सेवन से आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे.

सेहत के लिए हैं रामबाण ये Street Foods,चटपटे स्वाद के बाद भी नहीं होंगे बीमार

इन स्ट्रीट फूड्स को खाने के बाद नहीं होगा पछतावा,स्वाद और सेहत से है भरपूर

दिल्ली: सड़कों पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्ट्रीट फूड न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं. बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं. अगर आप अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड का आनंद लेने से पहले सेहत का फिक्र करते हैं, तो अब आप बिना किसी फिक्र के इन्हें खा सकते हैं. इन फूड को खाने के बाद ना केवल आपको स्वाद का मजा मिलेगा बल्कि आपके शरीर को भी जरूरी पोषण देगा. अब आप बिना किसी फिक्र के इनका आनंद ले सकते हैं. आप इन्हें संतुलित मात्रा में खाएंगे तो स्वस्थ बने रहेंगे.

पानी पूरी और सेव पुरी

इनमें इस्तेमाल होने वाली ताजी और हरी चटनी पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है. साथ ही इन फूड्स में फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो शरीर की साफ-सफाई रखने में मदद करते हैं.

भुने चने और मूंगफली

यह स्नेक्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. जो वजन घटाने में मदद करते हैं और शरीर को एनर्जी भी प्रदान करते हैं.

इडली को खाने में करें शामिल

इडली सांभर भी अब स्ट्रीट फूड के कैटेगरी में शामिल हो गए हैं. क्योंकि अब ये हर स्ट्रीट पर मिलने लगे हैं. आपको बता दें कि इसमें कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत मिलता है. क्योंकि इडली को फर्मेंटेड करके बनाया जाता है. स्टीम करके बनाया जाता है तो यह सेहत के लिए अच्छा है.

उबले अंडे खाने के फायदे

मार्केट के उबले अंडे का चाट मिलता है. जिसे मसाला, प्याज, धनिया पत्ती के साथ तैयार किया जाता है.  यह प्रोटीन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत होता है. इसमें विटामिन पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं.

फ्रूट्स चाट

फ्रूट चाट भी सेहत के लिए अच्छा होता है. ताजे फलो के साथ चाट मसाला का चटकार खाने में बेहद लाजवाब लगता है. फ्रूट चाट खाने से आपको भरपूर विटामिन, मिनरल्स मिलते हैं. क्योंकि इसमें हर तरीके के फ्रूट्स आपको खाने को मिल जाते हैं.

homelifestyle

सेहत के लिए हैं रामबाण ये Street Foods,चटपटे स्वाद के बाद भी नहीं होंगे बीमार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-beneficial-for-health-street-foods-idli-boiled-egg-roasted-gram-fruits-chaat-body-become-fit-winter-local18-8963165.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version