Last Updated:
Winter Health Tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में शरीर को मजबूती देने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है. जिससे शरीर इस मौसम में होने वालेतरह-तरह के रोगों से लड़ने में सक्षम हो सके. इसके लिए आप अपनी डाइट में खजूर और गुड़ के लड्डू को शामिल कर सकते हैं जो शरीर को गर्म और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा.
सर्दी का मौसम शुरू होते ही शरीर को तरह-तरह के रोगों से बचने के लिए और तापमान के अनुसार शरीर को गर्म रखने के लिए खान-पान में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. इसके लिए हमें कुछ ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद आवश्यक होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करें.
इसके लिए आज हम आपको एक ऐसी बेहतरीन डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है. हम बात कर रहे हैं. खजूर और गुड़ से बने हुए लड्डू की या लड्डू न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को ठंड से बचाने में एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में बेहद कारगर होता है.
इस डिश की सबसे खास बात यह है कि आपको इस मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि इसे आप अपने घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं और ठंड के महीने में इसका सेवन करते हुए अपने शरीर को ठंड से बचा सकते हैं. आईए जानते हैं इसे बनाने का क्या है आसान तरीका.
खजूर और गुड़ के लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले ढाई सौ ग्राम खजूर के बीज को निकालना और उन्हें बिल्कुल बारीक तरह से अच्छे से कटे इसके बाद डेढ़ सौ ग्राम गुड़ को कद्दूकस कर लें. अब इसके बाद एक कढ़ाई में दो चम्मच घी डालकर उसे थोड़ा गर्म होने दें और उसके बाद उसमें कटे हुए गुड और खजूर को डालें.
अब इन्हें धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक यह मिश्रण गाढ़ा ना हो जाता है. ध्यान रहे कि इस दौरान आपको मिश्रण को लगातार चलाना होता है. आप चाहे तो इसमें बादाम काजू और नारियल के बुरादे भी ऐड कर सकते हैं. वही आप इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं. जिससे इसकी खुशबू और स्वाद और बेहतर हो सकता है.
थोड़ी देर बाद या मिश्रण पैक कर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब यह मिश्रण लगभग ठंडा हो चुका हो या हल्का गर्म हो इस दौरान इसे छोटे-छोटे लड्डू के आकार में बांध लें और इस तरीके से आपका सेहत और स्वाद से भरा खजूर का लड्डू बनाकर तैयार हो जाएगा.
खजूर और गुड़ से बने हुए लड्डू ठंड के मौसम में शरीर को नेचुरल गर्माहट प्रदान करते हैं. इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम की मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने में और एनीमिया जैसी समस्या को दूर करने में मददगार होता है. इस लड्डू के सेवन से शरीर में थकान और कमजोरी भी दूर होती है. जिससे दिनभर शरीर एनर्जेटिक बना रहता है.
इस लड्डू में मौजूद अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम विटामिन और प्रोटीन की कमी को भी पूरा करने में मददगार होते हैं. आप चाहे तो इस लड्डू को सुबह दूध के साथ या शाम को हल्के नाश्ते के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस दौरान यह सबसे अधिक लाभदायक होता है. रोजाना एक या दो लड्डू के सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-a-treasure-trove-of-health-in-winter-include-dates-and-jaggery-laddus-in-your-diet-to-boost-your-immunity-local18-9848007.html
