Home Food सर्दियों में घर पर बनाएं मटर की लाजवाब घुघरी, स्वाद ऐसा कि...

सर्दियों में घर पर बनाएं मटर की लाजवाब घुघरी, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां, जानिए बनाने का तरीका – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

Aloo matar ki ghughri Recipe: सर्दियों में आलू-मटर की देसी घुघरी लोगों का पसंदीदा नाश्ता है. बिना मसाले बनने वाली यह रेसिपी हरी मटर, आलू, लहसुन की पत्ती, हरा धनिया और नमक से तैयार होती है. सरसों के तेल में हल्का तड़का देकर धीमी आंच पर पकाई गई घुंघरी स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन होती है.

Aloo matar ki ghughri Recipe: सर्दी का मौसम चल रहा है और ऐसे में लोग अपने घर पर मटर और आलू की घुघरी खाना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में यदि घुघरी को देसी तरीके से बनाया जाए तो इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है.अगर आप भी अपने घर पर बिना मसाले वाले घुघरी बनाना चाहते हैं और सर्दी के मौसम का बेहतरीन नाश्ते वाला व्यंजन तैयार करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं इसकी रेसिपी के बारे में कि आखिर आप इसको बिना मसाले के किस तरह से तैयार कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद लाजवाब बना रहे.

इन सामग्रियों का करें प्रयोग 
व्यंजन एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव Bharat.one से बातचीत के दौरान बताती हैं कि सर्दी के मौसम में आलू और हरी मटर की बनाई जाने वाले घुंघरी उत्तर भारत के लोगों को काफी पसंद होती है. ऐसे में इसमें प्रयोग किए जाने वाली सामग्रियों में हरी मटर, आलू, लहसुन की पत्ती, हरा धनिया और नमक की आवश्यकता होती है. मात्र इन्हीं पांच सामग्रियों से घुंघरी तैयार कर ली जाती है.

इस तरह बनाते हैं घुघरी 
घुंघरी की रेसिपी बहुत ही आसान है. सविता बताती है कि घुघरी बनाने के लिए सबसे पहले हमें मटर को छिलके से अलग कर लेना है और आलू को पतले पतले पीस में काट लेना है. उसके बाद सरसों के तेल में हल्का सा जीरा, हरा मिर्च और लहसुन की पत्ती का तड़का लगाना है और तड़का लगाने के बाद जब तड़का हल्का लाल हो जाए तब उसमें हमें हरी मटर और आलू को अच्छे से भून लेना है. थोड़ी देर बाद इसमें हल्का पानी नाम मात्र का डालकर लगभग 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच में पका लेना है और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया का पत्ता डाल देना है जिससे घुंघरी बनकर तैयार हो जाती है.

इस कड़ाही में बनती है स्वादिष्ट 
वैसे तो घुघरी जस्ता के कढ़ाई में भी अच्छी बनती है लेकिन कुछ लोगों को लोहे की कढ़ाई में घुघरी खाना काफी पसंद होता है. ऐसे में अगर आपके पास लोहे की कढ़ाई है तो आप लोहे की कढ़ाई में भी घुघरी बनाकर खा सकते हैं. यह सर्दियों के मौसम में नाश्ते के तौर पर काफी प्रसिद्ध व्यंजन माना जाता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में घर पर बनाएं मटर की लाजवाब घुघरी, चाटते रह जाएंगे उंगलियां


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-delicious-pea-ghughri-at-home-in-winter-aloo-matar-ki-ghughri-recipe-local18-10003966.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version