Last Updated:
Summer Special Dry Fruit lassi: बोकारो में गर्मियों का हिट बन चुकी है चॉकलेट ड्राई फ्रूट लस्सी. कुल्हड़ में मिलने वाली इस खास लस्सी की रेसिपी और स्वाद जानिए, जो गर्मी में देगा सुकून.
चॉकलेट लस्सी की तस्वीर
हाइलाइट्स
- बोकारो में ड्राई फ्रूट चॉकलेट लस्सी हिट हो चुकी है.
- सूर्य सरोवर पार्क के सामने मिलता है यह खास ड्रिंक.
- लस्सी की कीमत सिर्फ ₹50, स्वाद में शानदार.
कैलाश कुमार, बोकारो: अगर आप भी गर्मियों में रोज़-रोज़ वही प्लेन लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं और अब कुछ नया, कुछ हटके ट्राई करना चाहते हैं, तो बोकारो आपके लिए एक खास तोहफा लेकर आया है. सेक्टर 1 स्थित सूर्य सरोवर पार्क के सामने एक छोटा-सा स्टॉल है, लेकिन यहां मिलने वाली ड्राई फ्रूट चॉकलेट लस्सी ने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया है.
यह अनोखी लस्सी बेच रहे हैं समर, जो गर्मियों के इस सीजन में फास्ट फूड की बजाय लस्सी का ठंडा ठिकाना बना बैठे हैं. उनका कहना है कि लस्सी को एक नया ट्विस्ट देना था, कुछ ऐसा जो लोगों के मन को भाए और शरीर को राहत दे. बस, वहीं से शुरुआत हुई चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर कुल्हड़ लस्सी की, जिसकी कीमत सिर्फ ₹50 है.
इस लस्सी की खास बात है इसकी रेसिपी, जो न सिर्फ स्वाद में शानदार है बल्कि इसे परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण भी कहा जा सकता है. समर बताते हैं कि सबसे पहले वो ताज़ा दूध को उबालकर मिट्टी के मटके में दही जमाते हैं. फिर इस दही को फेंटकर तैयार होती है लस्सी. इसे मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है जिसमें डाला जाता है कोकोनट पाउडर, गुलाब जल, काजू, किशमिश और ऊपर से रूह अफज़ा. स्वाद ऐसा कि एक बार पीने के बाद दूसरी बार आने से कोई रोक नहीं सकता.
इस स्टॉल पर हर दिन 7 से 10 किलो दही और करीब 50 से 60 कुल्हड़ लस्सी की बिक्री हो रही है. ग्राहक सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक इस अनोखे स्वाद का आनंद उठा सकते हैं.
गर्मियों की तपिश से राहत दिलाने के लिए बोकारो की यह चॉकलेट लस्सी सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक स्वादभरी ठंडक है जो जुबां से उतरकर दिल तक पहुंचती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bokaro-dry-fruit-chocolate-lassi-summer-special-taste-local18-9170177.html
