Last Updated:
Memory boosting food items: अगर आप भूलने की आदत से परेशान हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स. अखरोट से लेकर दही तक, जानिए क्या खाएं जिससे ब्रेन हो सुपर एक्टिव.
दिमाग बनाइए कंप्यूटर जैसा, बस डाइट में करें ये बदलाव
हाइलाइट्स
- अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है.
- हरी पत्तेदार सब्जियां ब्रेन सेल्स को एक्टिव रखती हैं.
- दही मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.
शिखा श्रेया, रांची: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में चीज़ें भूल जाना आम बात हो गई है. कभी चाबी कहीं रख दी और याद नहीं, तो कभी मीटिंग का टाइम भूल गए. यह समस्या जब लगातार होने लगे, तो यह केवल झुंझलाहट नहीं, बल्कि चेतावनी भी बन सकती है. आयुर्वेदिक डॉक्टर वी.के. पांडे का मानना है कि डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके इस समस्या को काफी हद तक काबू किया जा सकता है.
डॉ. पांडे के मुताबिक, अगर हम रोजमर्रा के खाने में कुछ ब्रेन बूस्टर सुपरफूड्स को शामिल कर लें, तो हमारी याददाश्त तेज हो सकती है और दिमाग ज्यादा सक्रिय रह सकता है. उन्होंने बताया कि इनमें से पहला और सबसे असरदार नाम है अखरोट. इसे ‘ब्रेन का खाना’ कहा जाता है और यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिमाग के लिए बेहद जरूरी डोपामिन हार्मोन को बढ़ावा देता है. रोज़ दो अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है.
इसके अलावा हरे पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों का साग भी दिमागी विकास में मददगार हैं. इनमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स ब्रेन सेल्स को एक्टिव रखते हैं और मानसिक सजगता बढ़ाते हैं.
ड्राई फ्रूट्स भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. डॉ. पांडे सलाह देते हैं कि हर दिन दो अंजीर, दो काजू और दो पिस्ता खाएं. इनमें मौजूद जिंक, पोटैशियम और विटामिन ए, बी, सी ब्रेन के लिए बेहद जरूरी हैं.
मौसमी फल, खासतौर पर खाने के बाद एक कटोरी में खाया जाए, तो यह पाचन को सुधारने के साथ दिमाग को भी रिफ्रेश करता है. इनसे शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है और मानसिक थकावट दूर होती है.
आखिरी लेकिन बेहद ज़रूरी सुपरफूड है प्रोबायोटिक, यानी दही. खासकर घर का बना, ताजा दही आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. ग्रीक योगर्ट भी एक बेहतर विकल्प है.
अगर आप बार-बार भूलने की आदत से परेशान हैं, तो इन पांच सुपरफूड्स को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें. कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-memory-boosting-food-items-for-sharp-brain-superfoods-to-improve-thinking-power-local18-9171962.html
