आंवले से बनने वाली 4 डिश की रेसिपी
आंवले की पाचन गोली बनाने के लिए सामग्री
सूखे आंवले के पाउडर- दो बड़े चम्मच
सौंफ पाउडर- एक बड़ा चम्मच
अदरक पाउडर- एक छोटी चम्मच
हींग- चुटकीभर
काला नमक-एक छोटी चम्मच
चीनी का पाउडर-एक बड़ा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
आंवले की पाचन गोली बनाने की विधि
एक बाउल में आंवले के पाउडर को डालें. अब इसमें अन्य सभी सूखे पाउडर, नमक, हल्का पानी डालकर मिक्स करें. इस मिश्रण को बहुत गीला न होने दें. ऐसा हो ताकि इससे छोटी-छोटी गोलियां बन जाएं. अब एक प्लेट में डालकर सूखने के लिए रख दें. आप इसे पंखे या धूप में भी रख सकते हैं. तैयार है आंवले की पाचन गोली, जिसे आप खाना खाने के बाद भी खाएंगे तो आसानी से भोजन पचेगा. पाचन तंत्र को मजबूत मिलेगा.
आंवले का जैम बनाने के लिए सामग्री
ताजे आंवले- 500 ग्राम
नींबू का रस-दो बड़े चम्मच
चीनी- 750 ग्राम
पानी
आंवले का जैम बनाने की विधि
आंवले को साफ कर लें. छोटे टुकड़ों में काट लें.एक बर्तन में पानी डालकर सभी आंवले डाल दें. पानी इतना हो कि सभी पानी में डूब जाएं. एक से दो घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें. इससे खटास कम होती है. एक कड़ाही गैस पर रखकर इसमें आंवले को डाल दें. साथ ही चीनी भी डाल दें. मीडियम आंच पर पकने दें. चीनी पूरी तरह से घुल जाए और आंवले पककर जैम की तरह पारदर्शी दिखने लगें, तो गैस बंद कर दें. अब आप इसमें नींबू और अदरक का रस डाल दें. अदरक ऑप्शनल है. मिक्स करें, ठंडा होने दें और किसी साफ सूखे जार में भरकर स्टोर करें. इसे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं. तैयार है आंवले का टेस्टी, खट्टा-मीठा जैम.
आंवले की लौंजी बनाने के लिए सामग्री
आंवला- 250 ग्राम
घी-2 टेबलस्पून
हरी मिर्च- 2 से 3
गुड़- 200 ग्राम
इलायची पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
पानी
आंवले की लौंजी बनाने की विधि
आंवले को धोकर सुखा लें. छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें. कड़ाही में पानी डालकर गैस पर रखें. इसमें आंवले डाल कर उबालें. जब पक जाए तो आंवले को दूसरे बर्तन में डालें. एक पैन में घी डालकर गर्म करें. इसमें कटी हुई मिर्च डालकर भूनें. अब आंवले भी डालकर भूनें. गुड़ को तोड़कर डालें. गुड़ को अच्छी तरह से पिघलने दें, ताकि आंवले में गुड़ का स्वाद मिक्स हो जाए. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डाल दें.तैयार है आंवले की लौंजी.
आंवले की सूखी चटनी बनाने की सामग्री
आंवले- 250 ग्राम
हरी मिर्च- 5
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर भुना हुआ- एक छोटा चम्मच
हींग- चुटकीभर
नमक- स्वादनुसार
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच
आंवले की सूखी चटनी बनाने की विधि
आंवले को धोकर सुखाएं. इन्हें पतले टुकड़ों में काट लें. पैन गैस पर रखें. इसमें तेल डालें. आंवले को डालें और कम आंच पर सुनहरा भून लें. अब गैस बंद कर दें. मिर्च बारीक काट लें. एक बाउल में आंवले, मिर्च, हींग, जीरा और लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें. आंवले की सूखी चटनी तैयार है. इसे कांच के जार में डालकर रख दें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-4-amla-dishes-to-make-at-home-in-winter-know-simple-recipe-boost-immunity-keep-infection-away-amla-recipe-in-hindi-ws-n-9809127.html
