सर्दियों का मौसम आते ही खाने में गर्म, पौष्टिक और पेट भरने वाले विकल्पों की जरूरत बढ़ जाती है. ऑफिस, स्कूल या कॉलेज. हर जगह ऐसा लंच चाहिए जो देर तक गर्म रहे, स्वादिष्ट लगे और पोषण भी दे. पराठे ऐसे ही परफेक्ट ऑप्शन हैं जो बनाना आसान, खाने में मजेदार और लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं. यहां हम बता रहे हैं सर्दियों के लिए 5 हेल्दी और टेस्टी पराठे, जिनकी रेसिपी आपके लंच बॉक्स को खास बना देगी.
मेथी का पराठा (Fenugreek Paratha)
सर्दियों में मेथी शरीर को गर्माहट देती है और पाचन भी सुधरता है. इसको बनाने के लिए ताजी मेथी, गेहूं का आटा, अदरक, अजवाइन, हल्दी, नमक और तेल लें. अब मेथी को बारीक काटकर हल्का नमक लगाकर 5 मिनट रख दें ताकि कड़वाहट निकल जाए. अब आटे में मेथी, मसाले और थोड़ा तेल मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. छोटे-छोटे गोले बनाकर बेलें और तवे पर हल्का तेल लगाकर सेकें. अब इसे दही और अचार के साथ पैक करें.
गोभी का पराठा (Cauliflower Paratha)
गोभी फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है. इसे बनाने के लिए कद्दूकस की हुई गोभी लें और उसमें नमक और मसाले मिलाएं. हरी मिर्च, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और गेहूं का आटा. अब आटा बेलें और बीच में गोभी भरकर गोल पराठा बनाएं. दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें. घी लगाकर सेंकने से स्वाद और बढ़ जाता है.
आलू-मेथी पराठा (Aloo Methi Paratha)
आलू और मेथी का कॉम्बिनेशन सर्दियों में बेहद पसंद किया जाता है. इसके लिए उबले आलू, कटी मेथी, मसाले लें. अब उबले आलू को मैश करें और उसमें मेथी, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाएं. इसे आटे की लोई में भरकर पराठा बेलें. तवे पर हल्के तेल या घी के साथ सेंक लें. यह पराठा ठंडा होने पर भी सॉफ्ट रहता है.
मूली का पराठा
मूली बॉडी को डीटॉक्स करती है और सर्दियों में बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसके लिए कद्दूकस की हुई मूली, हरी मिर्च, मसाले और आटा लें. मूली को कद्दूकस करके उसका पानी निचोड़ लें. मसाले मिलाकर मिक्स करें और आटे में भरकर पराठा बेलें. अब तवे पर हल्का तेल लगाकर कुरकुरा होने तक सेकें. इसको दही या गुनगुने सूप के साथ पैक करें, यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.
पनीर स्टफ्ड पराठा (Paneer Paratha)
हाई प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर है, जो वर्किंग डे के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इसे बनाने के लिए कद्दूकस किया पनीर, काली मिर्च, जीरा, नमक, आटा लें. पनीर में मसाले मिलाएं और स्टफिंग तैयार करें. आटे की लोई में भरकर पराठा बेलें और तवे पर घी या बटर से सेंकें. इसे आप मिंट दही या हरी चटनी के साथ पैक कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-5-healthy-paratha-recipes-for-winter-lunch-box-sardiyo-ke-liye-best-parathe-ws-ekl-9870322.html
