Home Lifestyle Health Do Eggs Bad for Cholesterol Patients | Can Heart and Diabetes Patients...

Do Eggs Bad for Cholesterol Patients | Can Heart and Diabetes Patients Eat Eggs | क्या अंडा खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल | हार्ट के मरीजों को अंडा खाना चाहिए या नहीं

0
0


Last Updated:

Are Eggs Bad for Cholesterol: अंडा में नेचुरल कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन इससे शरीर के कोलेस्ट्रॉल पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो हेल्दी लोग सप्ताह में 7 अंडे खा सकते हैं. कुछ रिसर्च में डायबिटीज और हार्ट डिजीज के मरीजों को अंडा न खाने की सलाह दी गई है. अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो कम मात्रा में अंडा खा सकते हैं. इससे सेहत को नुकसान नहीं होगा और भरपूर प्रोटीन भी मिलेगा. हालांकि अंडा को लेकर सावधानी बरतना सभी के लिए जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है.

Eggs and Heart Health: सर्दियों में लोग सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए जमकर अंडा खाते हैं. ठंड के मौसम में अंडा को बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. अंडे में नेचुरल कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसकी वजह से कई लोग इसका सेवन नहीं करते हैं. अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि क्या अंडा खाना कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए खतरनाक है? कई लोग मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल के मरीज अंडा खाएंगे, तो इससे हार्ट के लिए खतरा पैदा हो सकता है. अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपको इससे जुड़े फैक्ट जरूर जान लेने चाहिए.

मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक अंडा और कोलेस्ट्रॉल का सीधा कनेक्शन नहीं होता है. अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल शरीर के खून में मौजूद कोलेस्ट्रॉल उस तरह नहीं बढ़ाता, जैसे ट्रांस-फैट या सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स बढ़ाते हैं. अंडा प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स है और किफायती होने के कारण ज्यादातर लोग इसे नियमित रूप से खाना पसंद करते हैं. एक बड़े अंडे में लगभग 186 mg कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन यह पूरा कोलेस्ट्रॉल अंडे की जर्दी में होता है. अंडा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल उतना नहीं बढ़ता, जितना मक्खन, तले हुए खाद्य पदार्थ, रेड मीट या ट्रांस-फैट वाले आइटम खाने से बढ़ता है. आसान भाषा में कहें तो अंडा कोलेस्ट्रॉल का सोर्स जरूर है, लेकिन इसका हमारे ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर असर कम होता है.

अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

कुछ रिसर्च में अंडे को हार्ट डिजीज से जोड़ने के संकेत मिले हैं, लेकिन इसके पीछे अक्सर दूसरी वजहें भी होती हैं. अधिकतर लोग अंडे के साथ बेकन, सॉसेज, हैम या बटर में तली हुई चीजें खाते हैं, जो हार्ट डिजीज का बड़ा कारण बन सकती हैं. ऐसे में खतरा अंडे का नहीं है, बल्कि उसके साथ खाए जाने वाले अनहेल्दी फूड्स का होता है. अंडे को तेल या मक्खन में फ्राई करने से कैलोरी और अनहेल्दी फैट बढ़ जाते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अंडा को बिना तले ही खाएं.

रोज कितने अंडे खाना सुरक्षित?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो स्वस्थ लोगों के लिए पूरे सप्ताह में 7 अंडे खाना सुरक्षित माना गया है. कई रिसर्च में तो यह भी बताया गया है कि अंडे सीमित मात्रा में खाए जाएं, तो ये स्ट्रोक और आंखों की गंभीर बीमारी मैक्युलर डिजेनेरेशन से बचाव में भी मदद कर सकते हैं. हेल्दी लोगों के लिए अंडा एक पौष्टिक और सुरक्षित फूड है, बशर्ते इसे सही तरीके से पकाकर खाया जाए. हालांकि डायबिटीज वाले लोगों के लिए कंडीशन अलग हो सकती है. डायबिटीज के मरीज अगर हफ्ते में सात अंडे खाते हैं, तो हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है. कुछ रिसर्च में कहा गया है कि ज्यादा अंडे खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

क्या अंडा खाने से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? जानिए इस सवाल का सटीक जवाब


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-do-eggs-raise-cholesterol-level-in-body-know-truth-kya-anda-khane-se-cholesterol-badhta-hai-ws-n-9925539.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version