Home Lifestyle Health Superfood For bones: हड्डियों के लिए तिल या दूध? जानें किसमें कैल्शियम...

Superfood For bones: हड्डियों के लिए तिल या दूध? जानें किसमें कैल्शियम सबसे ज्यादा?

0
1


Last Updated:

What To Eat For Strong Bones: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम रिच फूड का सेवन जरूरी है. ऐसे में यदि आप तिल के बीजों को अनदेखा कर रहे हैं, तो ये बहुत बड़ी भूल है. तिल में दूध से 6 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है.

दूध को सदियों से भारत में हड्डियों को मजबूत बनाने वाले ड्रिंक के रूप में जाना जाता रहा है. इसमें कोई दोराय नहीं कि दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और इसकी ग्रोथ में मदद करता है. लेकिन इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा तिल की तुलना में कुछ नहीं है.

भारत में तिल का इस्तेमाल लगभग 5 हजार सालों से किया जा रहा है. लेकिन फिर भी हड्डियों के लिए इसके फायदे को कम ही लोग जानते हैं. ये दूध का एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें दूध के मुकाबले कैल्शियम की मात्रा 6 गुना अधिक है. कई हेल्थ विशेषज्ञ इसे बोन बिल्डर सीड भी कहते हैं. तो चलिए समझते है, तिल को खाने का सही तरीका और मात्रा क्या है? साथ ही इसे खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं-

तिल में मौजूद पोषक तत्व

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक चम्मच तिल में 88mg कैल्शियम, 1.31mgआयरन,  31.59mg मैग्नीशियम,  1.6g प्रोटीन, 51.57 कैलोरी, 0.7mg जिंक,  8.73mcg विटामिन बी जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं.

मजबूत हड्डियों के लिए तिल के फायदे

⦁ तिल में मौजूद खनिज हड्डी के घनत्व, उपास्थि की मरम्मत और लचीलापन का समर्थन करते हैं.
⦁ तिल में मौजूद कॉपर और विटामिन बी6 जोड़ों में सूजन को कम करने में मदद करता है और एनर्जी मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है.
⦁ तिल नेचुरल तरीके से कोलेजन को बढ़ाता है. तिल के बीजों में एमिनो एसिड प्रोफाइल कोलेजन संश्लेषण को बढ़ाता है, जिससे संयोजी ऊतक, त्वचा और हड्डियां मजबूत बनाती है.
⦁ तिल एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस है. ये बीज सेसमिन और सेसामोल से भरपूर होता है, जो हड्डियों को ऑक्सीडेटिव डैमेज और उम्र के साथ आने वाली कमजोरी से बचाते हैं.

कैसे करें सेवन

रोजाना 1-2 चम्मच तिल का सेवन इसके फायदों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त है. इसे आप रॉस्ट करके या फिर रात भर पानी में फुलाकर सुबह खा सकते हैं.  ध्यान रखें सुबह और शाम के वक्त तिल के बीजों का सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

तिल का सेवन ऐसे लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है, जिसकी किडनी स्टोन की हिस्ट्री है. इसके अलावा गठिया और एलर्जी की शिकायत वाले लोगों को भी तिल का सेवन कम या बिल्कुल नहीं करना चाहिए.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

दूध से ज्यादा कैल्शियम, ये बीज हैं असली बोन्स बिल्डर, जानें खाने का तरीका

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-strongest-bone-builder-seeds-sesame-contains-more-calcium-than-milk-right-way-to-eat-ws-el-9925534.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version