Home Food Achar Recipe: बहुत खा लिए आम, नींबू, और मिर्च का अचार, अब...

Achar Recipe: बहुत खा लिए आम, नींबू, और मिर्च का अचार, अब ट्राई करें ओल और लहसुन का अचार; मिलेगा जबरदस्त स्वाद

0
1


Last Updated:

Ol Lahsun Achar Recipe: ठंड के दिनों में लोग लहसुन का सेवन करते हैं और लहसुन का अचार भी खाते हैं. लेकिन खासतौर पर ओल और लहसुन इन दोनों को मिलाकर बहुत ही स्वादिष्ट अचार बनता है. यह खाने में तो अच्छा लगता ही है और शरीर में भी काफी गर्माहट भी देता है. इसे बनाना भी काफी आसान है, खासतौर पर ठंड के दिनों में लोग इसका सेवन करते हैं. जानते हैं यह आचार बनाने की आसान रेसिपी.

कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आपको ओल लेना होगा, जिसे आप अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए. कई भाषाओं में इसे सूरन भी बोला जाता है. इसके साथ ही आपको जितना लहसुन डालना है, वो भी ले लीजिए और उसे छीलकर रख लें. अब इन दोनों को तेल में थोड़ा हल्का फ्राई कर लें.

इसके बाद आपको कई सारे खड़े मसाले लेने हैं, जैसे दो चम्मच सौंफ, दो चम्मच सरसों और उतनी ही मात्रा में मेथी. सभी चीजों को गैस पर हल्की आंच में बिना तेल के ही अच्छे से फ्राई कर लें. जब यह अच्छे से फ्राई हो जाए, तो एक कंटेनर लें, जिसमें ओल और लहसुन डालें और ये सारे मसाले भी डाल दें.

इसके बाद कम से कम आधा लीटर सरसों का तेल डाल दें. उसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच सफेद नमक डाल दें. लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और दो बड़े चम्मच धनिया पाउडर भी डालकर अच्छे से मिला लें.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

जब दोपहर में अच्छी खासी कड़ी धूप आए, तो इस अचार को कम से कम दो हफ्ते तक लगातार कड़ी धूप में रोज करीब दो घंटे के लिए रखें. यह अचार 2-3 दिन में ही खाने लायक हो जाता है. लेकिन लंबे समय तक धूप में रखने से यह खराब नहीं होता है.

एक रोटी खाने का मन होगा, तो आप इसके साथ चार रोटी खा लेंगे, खाने में इतना स्वादिष्ट लगता है. लहसुन और ओल दोनों ही शरीर को काफी गर्माहट प्रदान करते हैं. यह खाने में काफी चटपटा लगता है.

आप इसे चावल के साथ मिलाकर खा सकते हैं या साधारण पराठे के साथ भी खा सकते हैं. किसी तरह की चटनी या सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती है. कुल मिलाकर यह अचार स्वाद और सेहत का संगम है जो हर किसी को बहुत पसंद आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बहुत खा लिए आम, नींबू, और मिर्च का अचार, अब ट्राई करें ओल और लहसुन का अचार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-ol-lahsun-achar-recipe-spicy-tangy-hot-best-for-winters-ol-lahsun-ka-achar-kaise-banaye-local18-ws-e-10008429.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version