Home Food Aloo Kurma: छोड़िए छोले और मटर पनीर… इस तरीके से घर पर...

Aloo Kurma: छोड़िए छोले और मटर पनीर… इस तरीके से घर पर बनाएं ‘आलू कुरमा’, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ

0
1


Aloo Kurma Recipe: रोज एक जैसा खाने से हर कोई बोर हो सकता है. इसके लिए लोग छोले और पनीर जैसी महंगी सब्जियों का सेवन करता है. लेकिन, अगर आप सस्ता में कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो आलू कुरमा ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में बेहद टेस्टी और आसानी से बन जाती है. इस सब्जी को खाने के बाद बच्चे ही नहीं बड़े भी इसको चटकारे लेकर खाएंगे. इसको आप लंच या डिनर कभी भी बनाकर खा सकते हैं.यही नहीं, इसे आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. यदि आपने अभी तक इस सब्जी का स्वाद नहीं लिया है तो आप हमारी बताई विधि से इस सब्जी को बना सकते हैं. इसको खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा. आइए जानते हैं आलू कुरमा की सब्जी बनाने का तरीका.

आलू कुरमा बनाने की सामाग्री

आलू- 5-6
दही- 3-4 टेबल स्पून
देसी घी- 3-4 टेबल स्पून
काजू- 10-12
लौंग- 3-4
तेज पत्ता- 1
काली मिर्च- 5-6
बड़ी इलायची- 1-2
छोटी इलायची- 1-2
जीरा- 1 टेबल स्पून
दाल चीनी- 1-2 टुकड़ा
ब्राउन प्याज- 1/2 कटोरी
नमक- स्वादानुसार
पानी- आवश्यकतानुसार
जायफल पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
लहसुन पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
अदरक पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
रेड चिली पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
धनिया पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर- 1/4 टेबल स्पून
आलू कुरमा बनाने की विधि

घर पर आलू कुरमा बनाने के लिए सबसे पहले आलू लेकर अच्छी तरह से धो लें. फिर छीलकर आलू को दो पीस में काट कर अलग कर लें. अब एक पैन में तेल लेकर उसमें इन कटे हुए आलू को डालकर कुछ देर के लिए फ्राई करें. आलू को रंग गोल्डन ब्राउन होने तक भूनना है. इस बीच आप दही का मिश्रण तैयार कर लें. इस मिश्रण में सभी सामग्री मिलाकर एक पैन में देसी घी डालकर मीडियम फ्लेम पर रखें. अब इसमें इलायची डाले और मिश्रण का रंग बदलने तक फ्राई करें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.

अब मिश्रण में एक कप पानी डाले और धीरे-धीरे इसे चलाएं. इसे तब तक चलाना है जब तक कि इसका पानी सूखकर तेल अलग न हो जाए. अब इसमें दही का मिश्रण मिलाएं, इसे चलाएं और कुछ देर तक भूनें. इसके बाद काजू का पेस्ट मिलाएं और भूनें. इसके बाद इसमें आलू डालें, साथ में नमक, एक कप पानी, इलाइची, कालीमिर्च और जायफल पाउडर को भी एड कर दें. अब पैन को ढक दें और गैस की आंच को धीमा कर दें. इसको या तो 6-7 मिनट तक पकाएं, या फिर आलू के पानी सोखने का इंतजार करें. अब इसमें नींबू का रस मिला देंगे. इसके बाद इसमें क्रीम डालकर गैस से उतार लेंगे. अब आप इसे रोटी या फि चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-aloo-kurma-recipe-easy-tasty-dinner-method-everyone-will-like-ws-kl-9606542.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version