Home Food Atthe Mutton: नए साल पर घर पर बनाएं अट्ठे मटन, देवघर के...

Atthe Mutton: नए साल पर घर पर बनाएं अट्ठे मटन, देवघर के फेमस रेस्टोरेंट वाला आएगा स्वाद, नोट करें आसान रेसिपी – Jharkhand News

0
0


Last Updated:

Atthe Mutton Recipe: सर्दियों और नए साल के जश्न को खास बनाने के लिए अब आप घर पर ही देवघर का प्रसिद्ध ‘अट्ठे मटन’ बना सकते हैं. रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद पाने के लिए साझा की गई इस आसान रेसिपी को अपनाएं. यह चटपटी डिश आपके मेहमानों और परिवार के लिए नए साल का बेहतरीन उपहार होगा.

ख़बरें फटाफट

देवघरः ठंड का मौसम आते ही नॉनवेज प्रेमियों का मन कुछ खास और चटपटा खाने का करने लगता है. खासकर चिकन और मटन की खुशबू सर्दियों में अलग ही मजा देती है. हालांकि कई बार घर पर मटन बनाने की झंझट या यह डर कि स्वाद वैसा नहीं आए, लोगों को रेस्टोरेंट की ओर खींच लेता है. लेकिन अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. नये साल के मौके पर आज हम आपको देवघर का फेमस अट्ठे मटन की रेसिपी बता रहे है. जिसे अपनाकर आप घर पर ही लाजवाब मटन बना सकते हैं और नए साल में अपने परिवार, दोस्तों या मेहमानों के साथ इसका भरपूर आनंद उठा सकते हैं.

घर पर बनाएं अट्ठे मटन
इस मटन रेसिपी के बारे में एक्सपर्ट सुखसागर राय बताते हैं कि स्वादिष्ट मटन बनाने के लिए सबसे पहले सही तैयारी जरूरी है. मटन बनाने से पहले कच्चे मटन में हल्दी, दही और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद मटन को कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें, ताकि मसाले मटन में अच्छी तरह से समा जाएं. यह स्टेप मटन को नरम और स्वादिष्ट बनाने में बहुत मदद करता है.

देवघर के रेस्टोरेंट वाला आएगा स्वाद
अब अट्ठे मटन पकाने के लिए एक लोहे की कड़ाही लें. कड़ाही को अच्छे से साफ करके चूल्हे पर चढ़ाएं. जब कड़ाही अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब उसमें सरसों का तेल डालें. ध्यान रहे सरसो का तेल एकदम शुद्ध ले पिसा हुआ. अगर घर का बना सरसों का तेल हो तो मटन का स्वाद और भी बढ़ जाता है. तेल के गर्म होते ही उसमें कटे हुए प्याज डालें और करीब 10 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. प्याज जब हल्का गल जाए और सुनहरा होने लगे, तब इसमें मटन डाल दें. मटन डालने के बाद इसे बिना ढके लगभग आधे घंटे तक लगातार चलाते रहें. इस दौरान मटन अपना पूरा पानी छोड़ देगा. जब पानी निकल जाए, तब इसमें पिसा हुआ लहसुन और अदरक डालें और 15 से 20 मिनट तक अच्छे से भूनें.

रोटी-चावल के साथ लें मजा
इससे मटन में जबरदस्त खुशबू और स्वाद आएगा. इसके बाद स्वाद अनुसार हल्दी और लाल मिर्च की गुंडी डालें और फिर से 15 से 20 मिनट तक चलाएं. जब मटन अच्छी तरह पकने लगे, तब काली मिर्च की गुंडी को थोड़ा पानी में घोलकर डाल दें और फिर 15 से 20 मिनट तक भूनें. अब जब मसाले अच्छे से भुन जाएं, तब स्वाद अनुसार नमक डालें. आखिर में मटन को करीब आधे घंटे तक और चलाते रहें. जब मटन पूरी तरह से गल जाए और तेल ऊपर आने लगे, तब इसमें थोड़ा सा घी डालें और 10 से 15 मिनट तक पकाएं. बस आपका लाजवाब, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर मटन तैयार है, जिसे आप गर्मागर्म परोसकर ठंड के मौसम और नए साल का मजा दोगुना कर सकते हैं. नये साल मे इस मटन मे स्वाद आप अपने दोस्त परिवार या मेहमानों के साथ आनंद ले सकते है. इस मटन को रोटी और चावल के साथ खाने का मजा ही कुछ और है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homelifestyle

नए साल पर घर पर बनाएं अट्ठे मटन, देवघर के फेमस रेस्टोरेंट वाला आएगा स्वाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-deoghar-famous-atthe-mutton-recipe-make-at-home-for-new-year-amazing-taste-local18-ws-kl-10016994.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version