Last Updated:
Dehradun Street Food: लोगों को उनके सीक्रेट मसाले के साथ तैयार की गई छोले वाली चाट का स्वाद बहुत पसंद आया. वह चाट के साथ रोटी भी देते हैं.
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ खानपान के लिए भी मशहूर है क्योंकि इस शहर में वैसे तो कई तरह की लजीज चीजें बेहतरीन स्वाद वाली हैं लेकिन यहां ओल्ड स्टाइल ‘छोले वाली चाट’ की बात ही कुछ और है. लाजवाब मसालों के साथ हरी मिर्च, टमाटर और नींबू मिलाकर बनाई गई इस छोले चाट की खुशबू से आपके मुंह में भी पानी आना तय है.
चाट खाने के शौकीनों के लिए हम देहरादून के एक ऐसे अड्डे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पुराने तरीके से तैयार की जाने वाली छोले वाली चाट खा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं चकराता रोड की, जहां एक कार्ट पर पिछले 35 साल से विनोद कुमार प्रजापति मालू के पत्ते पर छोले चाट परोस रहे हैं. खास बात यह है कि विनोद इसके साथ घर की बनी हुई रोटी भी देते हैं. सिर्फ 50 रुपये में आपको इसका स्वाद मिल जाएगा.
विनोद प्रजापति देहरादून की चकराता रोड पर पिछले 35 साल से कार्ट लगा रहे हैं. विनोद ने Bharat.one से बातचीत में कहा कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. करीब 50 साल पहले उनके पिता देहरादून आकर बस गए थे. उन्होंने अपने पिता से यह काम सीखा था. यहां उन्होंने देहरादून के पुराने बस अड्डे, जो कभी इनामुल्लाह बिल्डिंग के पास हुआ करता था, वहां छोले वाली चाट का स्वाद परोसना शुरू किया था. लोगों को उनके सीक्रेट मसाले के साथ तैयार की गई छोले चाट का स्वाद बहुत पसंद आया. इसके बाद उन्होंने अपनी कार्ट को चकराता रोड पर लगाना शुरू किया. यहां प्रभात थिएटर और कृष्णा पैलेस थिएटर होने के चलते उनके पास बहुत सारे लोग चाट खाने के लिए आते थे.
छोले चाट के लिए मालू का पत्ता क्यों?
उन्होंने कहा कि फिल्म देखने आए लोग उनकी चाट की खुशबू आते ही खुद को रोक नहीं पाते थे. अगर आप भी चकराता रोड पर इस जगह से गुजरेंगे, तो आप भी इसकी खुशबू और विनोद के तरीके को देखकर उनकी लजीज छोले चाट खाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. अगर आपने मालू के पत्ते पर इसका स्वाद लिया, तो यकीन मानिए आप अपनी उंगलियां भी चाटने के लिए मजबूर हो जाएंगे. विनोद बताते हैं कि मालू के पत्ते बहुत महंगे हो गए हैं और अब आसानी से नहीं मिलते हैं क्योंकि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं. वर्तमान में 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उन्हें ये पत्ते खरीदने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने ग्राहकों को अपना वही पुराना स्वाद परोसना चाहते हैं, इसीलिए वह मालू के पत्ते पर ही छोले चाट परोसते हैं. चाट के साथ अगर कोई इंसान रोटी खाना चाहता है, तो 4 रोटियों के साथ वह छोले परोसते हैं. एक प्लेट छोले चाट की कीमत 50 रुपये है.
Dehradun,Uttarakhand
January 15, 2025, 04:41 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-vinod-kumar-prajapati-serving-delicious-chhole-chat-on-malu-leaves-at-chakrata-road-local18-8960674.html
