Last Updated:
Poori Making Tips: पूड़ी बनाते समय कई बार ये फूलती नहीं. कई बार ये इतनी सख्त हो जाती है कि खाने लायक नहीं रहती हैं. तलते समय पूड़ियां तेल भी बहुत सोख लेती हैं, जो सेहत के लिए अनहेल्दी होती हैं. ऐसे में क्या करें कि पूड़ी सॉफ्ट और फूली भी बने और तेल भी ना सोखे? इसका एक तरीका हम आपको यहां बता रहे हैं. जब भी पूड़ी का आटा गूंदें तो इस तरीके का जरूर आजमाएं.
Poori Making Tips: रोटी, पराठा तो आप हर दिन खाते हैं, लेकिन कई बार मूड गर्मा गर्म गोल-गोल फूली हुई पूड़ियां खाने का कर जाता है. अक्सर लोग वीकेंड पर पूड़ी बनाकर खाते हैं. बच्चे हों या बड़े, पूड़ियां खाना हर किसी को पसंद होता है. खासकर, नाश्ते के समय पूड़ी-सब्जी का सेवन करना एक टेस्टी कॉम्बिनेशन माना जाता है. पूड़ियां गोल-गोल फूली हुई बनती हैं तो खाने का मजा भी दोगुना हो जाता है. फूली हुई सॉफ्ट पूड़ियां बने तो लोग एक साथ 10-12 खा जाते हैं. लेकिन, कई बार आटा सही से ना गूंदा जाए तो यही पूड़ी सख्त बन जाती है. ऐसे में इसे पकाने के लिए तेल भी अधिक लगता है और पूड़ियां तेल भी अधिक सोख लेती हैं. यह सेहत के लिए अनहेल्दी है. ऐसे में सबसे जरूरी है आटे को सही से गूंदना. आटे में आप सिर्फ एक चीज मिला दें तो आपकी पूड़ियां भी बेहद मुलायम और फूली हुई बनने लगेंगी.
पूड़ी बनाने के लिए आटा गूंदते समय करें ये काम
क्या आप जब भी पूड़ी बनाते हैं तो आपकी पूड़ियां तेल बहुत सोखती हैं? पूड़ी फूलती नहीं और सख्त हो जाती है, जिससे ये खाने लायक नहीं रह जाती है. तो आप आटा गूंदते समय ये छोटा सा टिप्स आजमाकर देखिए. इससे आपकी पूड़ियां तेल भी बहुत अधिक नहीं सोखेंगी और परफेक्ट फूलेगी भी.
आटा में मिलाएं ये सफेद आटा
तेल से परहेज है आपको, लेकिन पूड़ी खाने का मन कर रहा है तो आप पूड़ी के आटे में थोड़ा-सा चावल का आटा (Rice Flour) मिला दें. पूड़ी बनाने के लिए गेहूं का आटा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पूड़ियों में तेल अधिक ना सोखे तो गेहूं के आटा में आप थोड़ा सा (लगभग 1-2 चम्मच) चावल का आटा मिला कर देखिए.
चावल का आटा मिलाने से क्या होता है?
जब आप गेहूं के आट में चावल का आटा मिलते हैं तो ये कम तेल सोखती है. चावल का आटा आटे में अतिरिक्त ग्लूटेन बनने से रोकता है. इससे आटा ज़्यादा लचीला नहीं होता और पूरियां कम तेल सोखती हैं.
परफेक्ट पूड़ी बनाने का ट्रिक
चावल का आटा पूड़ियों को बेहतरीन बनावट (Texture) और शेप देता है. गर्म तेल में डालते ही हर पूरी समान रूप से फूलेगी और ठंडा होने के बाद भी ये नर्म बनी रहेंगी. गेहूं के आटे में मैदा मिलाने से पूड़ियां हल्की सी क्रिस्पी भी बनती हैं.
कैसे गूंथें आटा
गेहूं का आटा और चावल का आटा लें. इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा तेल या घी मिलाएं. तेल मिलाने से पूड़ियां नर्म रहती हैं.
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें
अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-make-perfect-poori-dough-mix-rice-flour-in-it-wont-absorb-extra-oil-will-become-soft-and-fluffy-in-hindi-ws-n-9855278.html
