How To Make Oats Halwa At Home : सर्दियों में कुछ मीठा खाने का मन हो, लेकिन हेल्थ का भी ख्याल रखना है तो ओट्स हलवा से बेहतर ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता है. यह हलवा न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि हेल्दी भी है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और एनर्जी पाए जाते हैं जो आपको दिनभर एक्टिव रखने का काम करती है. ओट्स हलवा उन लोगों के लिए खास है जो हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं, फिर भी इंडियन मिठाई का मज़ा लेना चाहते. इसे सुबह ब्रेकफास्ट में या शाम के स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है. तो चलिए इसे बनाने का आसान तरीका सीखें.
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Oats Halwa)
- रोल्ड ओट्स – 1 कप
- घी – 3 से 4 टेबल स्पून
- दूध – 2 कप (फुल क्रीम दूध बेहतर रहेगा)
- पानी – ½ कप
- चीनी – ½ कप (स्वाद अनुसार कम या ज्यादा करें)
- इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- सूखे मेवे – 2 टेबल स्पून (काजू, बादाम, किशमिश)
- केसर के धागे – कुछ (वैकल्पिक, थोड़े दूध में भिगोएं)
विधि (How to Make Oats Halwa)-
Step 1: ओट्स को भूनें
सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में ओट्स डालें और मध्यम आंच पर 3–4 मिनट तक सूखा भूनें. जब ओट्स हल्के सुनहरे और खुशबूदार हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें.
Step 2: ओट्स को पीसें
ठंडे हुए ओट्स को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. इससे हलवे की टेक्सचर स्मूद और क्रीमी बनेगी.
Step 3: ड्राई फ्रूट्स भूनें
एक पैन में थोड़ा सा घी डालें और उसमें काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इन्हें निकालकर अलग रख दें.
Step 4: ओट्स पकाएं
अब उसी पैन में थोड़ा घी डालें, पिसे हुए ओट्स डालें और 1 मिनट तक हल्का भूनें. इसके बाद इसमें दूध और पानी डालें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए.
Step 5: स्वाद मिलाएं
अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. जब हलवा थोड़ा गाढ़ा हो जाए और पैन के किनारे छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डाल दें.
Step 6: फाइनल टच दें
अब इसमें भुने हुए सूखे मेवे और 1 टेबल स्पून घी डालें. सब कुछ अच्छे से मिक्स करें. 1 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें. आपका गरमागरम ओट्स हलवा तैयार है.
टिप्स:
- चीनी की जगह गुड़ डालकर इसे और हेल्दी बना सकते हैं.
- इसमें कटे हुए खजूर या अंजीर मिलाकर नेचुरल मिठास बढ़ाएं.
- अगर हलवा ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा और दूध डालें.
सर्दियों की ठंडी सुबह में या रात के खाने के बाद अगर कुछ मीठा खाने का मन हो, तो इस हेल्दी ओट्स हलवे को ज़रूर ट्राई करें. इसका स्वाद देसी भी है और फायदेमंद भी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-healthy-oats-halwa-at-home-with-this-simple-recipe-in-10-minutes-follow-steps-to-make-energy-with-sweetness-ws-l-9803339.html
