Home Food The unmatched taste of kodo roti with spinach kaafli in winter –...

The unmatched taste of kodo roti with spinach kaafli in winter – Uttarakhand News

0
2


Last Updated:

वैसे तो पंजाब और मैदानी क्षेत्रों में बनाया जाने वाला साग और पहाड़ में बनाया जाने वाले काफली को बनाने का तरीका लगभग एक समान है लेकिन पहाड़ में मशहूर जखिया का तड़का अलग फ्लेवर देता है.

Palak Kafali Recipe: भारत अपनी विविधताओं के लिए जाना जाता है, और यह विविधता यहां की थाली में भी साफ झलकती है. अगर पंजाब की सर्दियों की पहचान ‘मक्के की रोटी और सरसों का साग’ है, तो देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों की पहचान ‘मंडुवे की रोटी और पालक की काफली’ है. स्वाद और सेहत का यह ऐसा बेजोड़ संगम है कि खाने वाला अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाए.

जहां एक ओर मैदानी इलाकों में गेहूं और मक्के का बोलबाला है, वहीं पहाड़ों में ‘मंडुवा’को सबसे ताकतवर अनाज माना जाता है. लोहे की कड़ाही में तैयार की गई पालक की काफली और चूल्हे की आग पर सिकी मंडुवे की रोटी का स्वाद किसी फाइव स्टार होटल के पकवानों को मात दे सकता है. सर्दियों में काफली को मुख्य रूप से पालक और राई के पत्तों से बनाया जाता है. इसे गाढ़ा करने के लिए चावल के आटे या बेसन का आलन (घोल) डाला जाता है. लोहे की कड़ाही में बनने के कारण यह आयरन से भरपूर होती है. इस डिश की असली जान है ‘जखिया’ का तड़का, जो इसकी खुशबू को दोगुना कर देता है.

सर्दियों में पालक की काफी बनाने का तरीका
सर्दियों के दिनों में अगर आप कोदे की रोटी या चावल के साथ गर्म गरम पालक की कही बनकर खाना चाहते हैं तो यह बेहद ही आसान तरीके से और जल्द ही बनने वाली पहाड़ी डिश है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक, मैथी और बथुआ को साफ करके उसे धो लीजिए. ऐसा करने के बाद आप कटी हुई हरी सब्जी को एक बर्तन में रखकर उबाल लीजिए. आप कुकर में इसे डालकर दो सिटी लगा सकते हैं. ऐसा करने के बाद आप इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए और लगभग 10 मिनट के बाद ग्राइंडर में इसको पीस लीजिए. आप अदरक और लहसुन को भी इसमें डाल दीजिए. आप हरी मिर्च को भी हरी सब्जी के साथ उबाल सकते हैं या ग्राइंड कर सकते हैं.

जखिया का तड़का देता है अलग फ्लेवर 
वैसे तो पंजाब और मैदानी क्षेत्रों में बनाया जाने वाला साग और पहाड़ में बनाया जाने वाले काफली को बनाने का तरीका लगभग एक समान है लेकिन पहाड़ में मशहूर जखिया का तड़का अलग फ्लेवर देता है. आप हरी सब्जी को ग्राइंड करने के बाद एक  कढाही को गैस पर रखकर गर्म करें. इसके बाद आप उसमें लगभग एक बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर इसे गर्म कर लीजिए. इसके बाद 1 चम्मच जखिया, 4 लाल सूखी मिर्च, आधा चम्मच सूखा धनिया और  स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. फिर इसका रंग बदलने पर इसमें ग्राइंड की गई सब्जी को डाल दे और फिर जरूरत के मुताबिक आप इसमें पानी डालकर खूब धीमी आंच पर पकाएं.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with Bharat.one Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homelifestyle

मक्के की रोटी-सरसों का साग न‍हीं, अब चखें मंडुवे की रोटी संग पालक की काफली


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-the-unmatched-taste-of-kodo-roti-with-spinach-kaafli-in-winter-local18-10015525.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version