Home Lifestyle Health ऑलिव ऑयल या सरसो तेल… हार्ट के लिए कौनसा फायदेमंद, जानें सबकुछ

ऑलिव ऑयल या सरसो तेल… हार्ट के लिए कौनसा फायदेमंद, जानें सबकुछ

0
4



भारतीय रसोई में बिना तेल के खाना बनाना मुश्किल है. तेल पूरे स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक बड़ी भूमिका निभाता है और यह हार्ट हेल्थ से भी जुड़ा होता है. जब स्वस्थ दिल को बनाए रखने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग तेल के गुणों के बारे में सोचते हैं. हम जो भी तेल खाते हैं, यह हमारे शरीर को फायदा भी पहुंचा सकता है और नुकसान भी. आइए जानते हैं आज सरसों और ऑलिव ऑयल यानी जैतून तेल में से कौनसा शरीर के लिए फायदेमंद है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, जैतून और सरसों तेल, दोनों में भरपूर पोषण गुण होते हैं. लेकिन हार्ट हेल्थ के मामल में दोनों थोड़े अलग होते हैं. जैतून के तेल में सूजनरोधी गुण होते हैं. यह मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFAs) से भरपूर होने के लिए प्रसिद्ध है, विशेष रूप से ओलिक एसिड, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने के साथ-साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बनाए रखने या बढ़ाने के लिए जाना जाता है. जैतून के तेल में पॉलीफेनोल और विटामिन ई जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो हृदय रोग में एक महत्वपूर्ण कारक सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

सरसों के तेल में फैटी एसिड होते हैं जो खून के थक्कों को रोक सकते हैं. सरसों के बीज से प्राप्त सरसों का तेल आमतौर पर भारतीय खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसका टेस्ट तीखा होता है और यह अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA), ओमेगा-3 फैटी एसिड, साथ ही ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर होता है. ये आवश्यक फैटी एसिड ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और रक्त के थक्कों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं. सरसों के तेल में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं और इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं. सरसों का तेल हाई टेंपरेचर वाले फूड पकाने के लिए उपयुक्त है, जो भारतीय डिश के लिए फेमस है.

हालांकि, सरसों के तेल में इरुसिक एसिड होता है और एरुसिक एसिड की मौजूदगी ने इसके हार्ट संबंधी सेफ्टी को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं. बेहतर हृदय स्वास्थ्य चाहने वालों के लिए सबसे अच्छा जैतून का तेल ही माना गया है. यह कम टेंपरेचर में खाना पकाने के लिए परफेक्ट है. इसका उपयोग ड्रेसिंग और डिप्स के लिए भी किया जाता है. इस बीच, सरसों का तेल भारत के घरों में पुराने समय से ही यूज हो रहा है. इसका स्मोकिंग पॉइंट अधिक होता है और यह भारतीय खाना पकाने के लिए उपयुक्त है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-olive-or-mustard-oil-know-which-one-is-better-for-heart-health-8871555.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version