Home Lifestyle Health क्या आप भी बिस्तर के अंदर चलाते हैं फोन, तो हो जाएं...

क्या आप भी बिस्तर के अंदर चलाते हैं फोन, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए है खतरनाक, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

Health Tips: स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ रहा है। मुरादाबाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, रात में कंबल के अंदर मोबाइल चलाने से आंखों, नींद और गर्दन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. ब्लू लाइट के कारण नींद प्रभावित होती है और सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा रहता है. रोजाना 40 से 50 मरीज ऐसी शिकायतों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों ने सोने से डेढ़-दो घंटे पहले मोबाइल बंद करने और नियमित एक्सरसाइज की सलाह दी है.

अक्सर देखा जा रहा है कि स्मार्टफोन की दुनिया में लोगों का जीवन व्यस्तता की ओर बढ़ रहा है. लोग अपने परिवार के साथ न रहकर आजकल स्मार्टफोन में व्यस्त रहते हैं. तो वहीं यही स्मार्टफोन हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो रहा है. रात को सोने से पहले स्मार्टफोन का प्रयोग करने से कई   तरह की दिक्कत देखने को मिल रही है. इसके साथ ही कुछ लोग बिस्तर के अंदर कंबल में मुंह बंद करके फोन चलाते हैं. ऐसे में इससे जो किरणें निकालती हैं  वह हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं. जिला अस्पताल में इस तरह की दिक्कत के करीब 40 से 50 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं.

स्मार्टफोन का बढ़ रहा चलन

मुरादाबाद के जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि आम जनता और युवाओं के लिए स्मार्टफोन का चलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. यही स्मार्टफोन का प्रयोग करने से तरह-तरह की दिक्कतें भी देखने को मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि रात को युवा रजाई में बंद होकर मोबाइल चलाते हैं. जिससे मोबाइल की ब्लू रेंज निकलती है और वह ब्लू रेंज ऐसी होती है, जिससे नींद डिस्टर्ब होती है और तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिसको देखते हुए उन्होंने सलाह दी है कि सोने से डेढ़ से 2 घंटे पहले मोबाइल बंद कर देना चाहिए. ताकि नींद पूरी हो सके. उन्होंने बताया कि मोबाइल का यूज करते समय गर्दन झुकी रहती है. जिससे सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा बढ़ जाता है. जिसमें उठते हुए चक्कर आते हैं और कम दिखता है.

कम करें मोबाइल कर उपयोग

उन्होंने सलाह दी है कि मोबाइल का कम इस्तेमाल करें और सर्वाइकल एक्सरसाइज करते रहें. जिला अस्पताल में इस तरह के पीड़ित मरीजों की बात की जाए तो वैसे तो 400 से 500 लोग आते हैं. लेकिन 50 से 60 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जो मोबाइल का इस्तेमाल करने से या लिहाफ के अंदर मोबाइल का इस्तेमाल करने से तरह-तरह की दिक्कतों का शिकार हुए हैं. उन्होंने सभी से अपील की है कि मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज करते रहें.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homelifestyle

क्या आप भी बिस्तर के अंदर चलाते हैं फोन, तो हो जाएं सावधान! जानें नुकसान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-smartphone-overuse-health-risks-blue-light-eye-sleep-problems-doctors-warning-local18-10131507.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version