Home Astrology 2 फरवरी को जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य, क्या होगी राशि,...

2 फरवरी को जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य, क्या होगी राशि, ज्योतिषी से जानें सबकुछ

0
1


अयोध्या: व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्र का विशेष प्रभाव होता है. ग्रह नक्षत्र के आधार पर ही व्यक्ति की कुंडली और भविष्य का आकलन किया जाता है.जिसमें जन्मतिथि का विशेष महत्व माना जाता है. जिसमें  दिन और समय के साथ ग्रह नक्षत्र का विशेष महत्व होता है. जिसके अनुसार ही व्यक्ति का नामकरण किया जाता है. तो आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि आज 2 फरवरी है और आज का दिन कैसा रहेगा? ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी? आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा. उनका नामकरण किस अक्षर से शुरू होगा. इन तमाम बातों की जानकारी आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे, तो चलिए जानते हैं.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार 2 फरवरी, सोमवार को प्रतिपदा तिथि है. इस दिन का आरंभ कर्क राशि से होगा, जो रात्रि 10:55 बजे तक रहेगा. इसके बाद सिंह राशि का प्रवेश होगा. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं, जिनका प्रभाव मन, स्वभाव और संवेदनशीलता पर विशेष रूप से पड़ता है.

इस समय जन्म लेने वाले जातक चंचल स्वभाव के होंगे 

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि प्रातः ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 3:55 से 6:40 बजे तक) में जन्म लेने वाले जातक स्वभाव से आलसी हो सकते हैं. पढ़ाई-लिखाई में इनका मन कम लगेगा और चंचलता अधिक रहेगी. ऐसे जातकों को निरंतर प्रेरणा और अनुशासन की आवश्यकता होती है. सुबह 7:20 से दोपहर 12:55 बजे तक जन्म लेने वाली संतान स्वभाव से क्रोधी हो सकती है. ये माता-पिता की बातों को अनदेखा करने वाले हो सकते हैं और पढ़ाई में भी इनका मन कम लगेगा. चंचलता इनके स्वभाव का प्रमुख हिस्सा रहेगी.

इस समय जन्म लेने वाले बच्चे होंगे होनहार 

वहीं दोपहर 12:55 से शाम 7:40 बजे तक जन्म लेने वाले जातक होनहार माने जाते हैं इनमें धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ती है, पढ़ाई में मन लगेगा और ये माता-पिता के प्रिय होंगे . इनका स्वभाव शांत और संतुलित रहेगा है. शाम 7:55 से रात्रि 12:10 बजे तक जन्म लेने वाले जातक अच्छी किस्मत वाले होंगे. ये अपने परिवार के प्रति श्रद्धा रखते हैं, परिवार में प्रिय बने रहते हैं और स्वभाव सामान्य होंगे.ऐसे जातक पढ़ाई में तेज बुद्धि वाले होते हैं, हालांकि उनकी याददाश्त अपेक्षाकृत कमजोर हो सकती है.

कर्क और सिंह राशि के अनुसार होगा नामकरण 

पंडित कल्कि राम के अनुसार, आज जन्म लेने वाले जातकों का नामकरण कर्क और सिंह राशि के आधार पर किया जाएगा.कर्क राशि (Cancer) के लिए चंद्रमा की शीतलता और संवेदनशीलता पर आधारित नाम शुभ माने जाते हैं. इस राशि के लिए ह (He, Hu, Ho) और ड (Da, Dee, Doo, De, Do) अक्षर श्रेष्ठ माने गए हैं तो वही सिंह राशि (Leo) के जातकों के नाम म (Ma), मी (Mee), मू (Moo), मे (Me), मो (Mo) तथा ट (Ta), टी (Tee), टू (Too), टे (Te) अक्षरों से आरंभ होना शुभ माना जाता है. सूर्य और सिंह से जुड़े नाम, जैसे आदित्य, Helios, Leo, Laith विशेष फलदायी माने जाते हैं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-astrology-today-2-february-2026-birth-timing-nakshatra-name-letter-prediction-local18-10131330.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version