Home Lifestyle Health गुड़ के साथ दही खाना तो ठीक…पर दूध पी लिया तो क्या...

गुड़ के साथ दही खाना तो ठीक…पर दूध पी लिया तो क्या होगा? आयुर्वेदाचार्य ने बताए फायदे-नुकसान

0
9



गोड्डा. बिहार के मिथिला क्षेत्र में दही के ऊपर गुड़ डालकर खाने की परंपरा है. इसी परंपरा की झलक गोड्डा में भी देखने को मिलती है. दही और गुड़ दोनों पाचन के लिए लाभकारी माने गए हैं. आयुर्वेद चिकित्सक के अनुसार, दही में प्रोबायोटिक्स (हेल्थ के लिए अच्छे बैक्टीरिया) होते हैं, जबकि गुड़ आयरन और अन्य मिनरल्स का स्रोत है, जिसे दही के साथ में खाने पर पाचन सुधरता है. शरीर को इस ठंड के दिनों में गर्माहट भी मिलती है.

गोड्डा के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आरके शुक्ला ने Bharat.one को बताया कि दही के ऊपर से गुड़ मिलकर खाना सिर्फ परंपरा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है. लेकिन, कई लोग जानकारी के अभाव में दूध के साथ भी गुड़ का सेवन करते हैं. जो आपके स्वास्थ्य को तेजी से नुकसान पहुंचा सकता है. इससे दूध के बाद गुड़ खाने से बचना चाहिए. इसका मुख्य कारण यह है कि दूध और गुड़ का पाचन तरीका भिन्न है.

दूध-गुड़ खाया तो…
डॉ. शुक्ला ने बताया कि दूध को ठंडा और भारी माना जाता है, जबकि गुड़ गर्म तासीर का होता है. जहां इस दोनों चीजों का सेवन एकसाथ करने पर पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है. गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, आयुर्वेद के अनुसार गुड़ खाने के बाद ही दूध नहीं पीने की सलाह दी जाती है, ताकि पाचन प्रक्रिया संतुलित रहे.

तिलकुट भी लाभदायक
आगे बताया, दही और गुड़ का सेवन एक साथ कर सकते हैं. वहीं, ठंड के दिनों में अगर तिल या तिल का बना तिलकुट भी इसके साथ खाया जाए तो यह शरीर के लिए और भी लाभकारी होता है. ठंड में शरीर को गर्म रखने में काफी मदद करता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eating-curd-jaggery-fine-in-winter-but-what-happen-if-drink-milk-know-advantages-and-disadvantages-local18-8901941.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version