Last Updated:
Common Walking Mistakes: कई लोग रोज घंटों वॉक करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मोटापे से राहत नहीं मिलती है. इसकी वजह वॉक के दौरान की गई कुछ गलतियां हो सकती हैं. अगर इन गलतियों को सुधार लिया जाए, तो वॉकिंग का पूरा फायदा मिल…और पढ़ें

ब्रिस्क वॉक करने से वेट लॉस में मदद मिलती है.
Walking Tips For Weight Loss: वजन कम करने के लिए लोगों को अक्सर वॉक करने की सलाह दी जाती है. वॉक एक हल्की एक्सरसाइज है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. बड़ी संख्या में लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह-शाम वॉक करते हैं. कई लोग तो रोज 4 से 5 किलोमीटर वॉक करते हैं. हालांकि कई लोग नियमित रूप से घंटों तक वॉक करते हैं, लेकिन पेट की चर्बी कम नहीं कर पाते हैं. इसका कारण वॉक के दौरान की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं, जो पूरी मेहनत को बर्बाद कर देती हैं. अगर आप इन गलतियों से बचें और सही तरीका अपनाएं.
नई दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन पूनम दुनेजा के मुताबिक वॉक करते वक्त अगर आपकी पोजीशन सही नहीं है, तो आपके शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इससे पेट की चर्बी कम नहीं होती है और वेट लॉस जर्नी पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप सिर को नीचे करके चलते हैं या कंधों को झुका लेते हैं, तो इससे आपकी पीठ और पेट के मसल्स पूरी तरह से एक्टिव नहीं होती हैं, जिससे पेट की चर्बी को कम करना मुश्किल हो जाता है. सही पोजीशन बनाए रखने के लिए सीधे खड़े होकर और सिर को ऊपर रखते हुए चलें, ताकि आपकी पीठ, पेट और कंधे सही तरीके से काम करें.
डाइटिशियन ने बताया कि वेट लॉस के लिए वॉकिंग की स्पीड भी महत्वपूर्ण होती है. अगर आप बहुत धीमी गति से चलते हैं, तो आपके शरीर को ज्यादा कैलोरी बर्न करने का मौका नहीं मिलता. पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको ब्रिस्क वॉक यानी तेजी से वॉक करनी चाहिए. इससे हार्ट बीट बढ़ेगी और शरीर अधिक कैलोरी बर्न कर सकेगा. तेज गति से वॉक करने से न केवल वजन घटता है, बल्कि यह कार्डियोवास्कुलर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.
एक्सपर्ट ने बताया कि वेट लॉस करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ वॉक काफी नहीं होती है. वॉकिंग के साथ अगर आप सही डाइट पर ध्यान नहीं देंगे, तो आपको फायदा नहीं मिलेगा. अगर आप ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाते हैं, तो वॉकिंग से जितनी कैलोरी बर्न होती है, उससे कहीं ज्यादा कैलोरी आप वापस शरीर में डाल सकते हैं. इसके लिए आपको संतुलित आहार लेने की जरूरत है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और कम वसा वाले खाद्य पदार्थ हों.
वॉकिंग के दौरान गलत जूते पहनना भी एक कॉमन मिस्टेक हैं, जिससे आपके पैरों में दर्द हो सकता है और वेट लॉस जर्नी में बाधा आ सकती है. अगर आपके जूते सही तरीके से फिट नहीं होते या उचित सपोर्ट नहीं देते, तो आपको वॉकिंग करते वक्त असहजता महसूस हो सकती है और इससे आपका मोटिवेशन कम हो सकता है. सही जूते पहनने से आपके पैरों में अतिरिक्त तनाव नहीं आएगा और आप ज्यादा देर तक वॉक कर सकेंगे.
एक्सपर्ट की मानें तो वॉकिंग के बाद स्ट्रेचिंग की अनदेखी करना भी एक बड़ी गलती है. वॉकिंग के बाद मांसपेशियों को आराम और फ्लेक्सिबिलिटी देने के लिए स्ट्रेचिंग जरूरी है. अगर आप वॉकिंग के बाद स्ट्रेच नहीं करते, तो इससे मांसपेशियों में तनाव और अकड़न हो सकती है, जो अगले वर्कआउट को प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा स्ट्रेचिंग से मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है और यह शरीर को आराम देने में मदद करता है.
January 16, 2025, 14:14 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-biggest-walking-mistakes-that-ruin-weight-loss-journey-simple-tips-to-lose-belly-fat-fast-8964092.html