Last Updated:
Why People Pee While Taking Bath: अधिकतर लोगों को नहाते वक्त पेशाब आने लगती है. इसकी वजह से कई लोग बाथरूम में ही यूरिनेशन कर देते हैं. अब सवाल है कि आखिर नहाते वक्त पेशाब का प्रेशर क्यों बन जाता है? इस बारे में…और पढ़ें

नहाते वक्त पेशाब आना सामान्य बात है.
Interesting Facts About Health: नहाते वक्त आपको भी पेशाब करने की जरूरत महसूस होगी. ऐसा सभी लोगों के साथ होता है, क्योंकि यह शरीर की एक नेचुरल प्रक्रिया होती है. हालांकि कई लोग मानते हैं कि नहाते वक्त पेशाब करना किसी बीमारी का संकेत होता है. इसके लिए कई बार लोग झोलाझापों के चक्कर में फंस जाते हैं और उल्टी-सीधी दवाएं लेना शुरू कर देते हैं. कई लोग तो बाथरूम में नहाते वक्त फर्श पर ही पेशाब कर देते हैं, जिसे सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. क्या नहाते वक्त पेशाब आना किसी बीमारी का संकेत होता है? यूरोलॉजिस्ट से जाने की कोशिश करते हैं.
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन डॉ. अमरेंद्र पाठक ने Bharat.one को बताया कि नहाते वक्त पेशाब आना एक सामान्य बात है. जब हम शरीर पर पानी डालते हैं, तब बॉडी और ब्रेन दोनों एक्टिव हो जाते हैं. इसकी वजह से कई शारीरिक प्रतिक्रियाएं होती हैं, जिनमें से पेशाब आना भी एक प्रतिक्रिया है. ठंड की सेंसेशन से भी लोगों को पेशाब जाने की जरूरत महसूस होने लगती है. गर्म पानी से नहाने के दौरान शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है और इससे कुछ अंगों पर दबाब बढ़ जाता है. खासकर मूत्राशय पर दबाव पड़ने से पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है.
यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि नहाने के दौरान पेशाब आने की एक वजह साइकोलॉजिकल रिएक्शन भी होता है. नहाते वक्त लोगों का ध्यान पानी पर होता है और लोग शारीरिक व मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करते हैं. इस दौरान ब्लैडर को खाली करने का संकेत हमारे ब्रेन में आने लगता है. कई बार पानी का ठंडा या गर्म होना भी पेशाब आने की वजह बन सकता है. यह सब नेचुरल प्रोसेस होती है और इसमें पेशाब आना सामान्य माना जाता है. यह किसी बीमारी का संकेत नहीं होता है और लगभग सभी लोग यह चीज महसूस करते हैं. हालांकि अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
अब सवाल है कि क्या नहाते वक्त पेशाब करना सेहत के लिए ठीक है? इस सवाल पर डॉक्टर अमरेंद्र पाठक ने कहा कि नहाते वक्त पेशाब करना एक व्यक्तिगत और सामान्य आदत हो सकती है. हालांकि लोगों को बाथरूम में पेशाब करने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर पेशाब में इंफेक्शन हुआ, तो फर्श पर आने वाले अन्य लोगों के शरीर तक पहुंच सकता है. इसके बजाय बेहतर होगा कि लोग पेशाब टॉयलेट में ही करें. अगर बाथरूम और टॉयलेट जॉइंट है, तब पेशाब फर्श पर बिल्कुल न करें. इससे सेहत को नुकसान हो सकता है और बाथरूम के फर्श पर बैक्टीरिया फैल सकते हैं.
January 24, 2025, 15:37 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-urinating-while-bathing-is-normal-not-a-sign-of-illness-urologist-reveals-facts-nahate-waqt-kyun-aati-hai-peshab-8983018.html