Home Lifestyle Health पेड़-पौधों से बनी यह चीज प्रोटीन का खजाना ! इसमें कूट-कूटकर भरे...

पेड़-पौधों से बनी यह चीज प्रोटीन का खजाना ! इसमें कूट-कूटकर भरे पोषक तत्व, हड्डियों को बना देगी फौलाद

0
8


Tofu Health Benefits: टोफू सोयाबीन से बना प्रोडक्ट होता है, जो दिखने में पनीर की तरह लगता है. कई लोग इसे सोया पनीर भी कहते हैं. इसे सोया मिल्क से बनाया जाता है और इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है. टोफू का स्वाद भी पनीर जैसा होता है और जो लोग पनीर नहीं खाते हैं, वे टोफू खाना पसंद करते हैं. टोफू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है. टोफू प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है और वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए पनीर का बेहतरीन विकल्प है.

वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक टोफू प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है और इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं. प्रोटीन मसल्स की ग्रोथ, मसल्स रिपेयरिंग और ओवरऑल ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी होता है. टोफू का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जिससे मसल्स को मजबूती मिलती है. टोफू खाने से शरीर में एनर्जी लेवल अच्छा बना रहता है. टोफू में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और यह ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है. इस वजह से यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम करता है.

टोफू में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह बीपी को कंट्रोल करता है और इससे होने वाले नुकसान से बचा सकता है. टोफू में कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होते हैं. खासकर महिलाओं के लिए टोफू का सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि महिलाओं को हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्यादा होता है. कैल्शियम से भरपूर टोफू हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है, जबकि आयरन खून की कमी दूर करता है.

टोफू वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है, क्योंकि यह कम कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड होता है. टोफू खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और अधिक खाने की इच्छा कम होती है. इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है. टोफू को अपने आहार में शामिल करने से वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. टोफू में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E की मात्रा भी होती है, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं और और बालों को मजबूत बनाते हैं. विटामिन E त्वचा की एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है.

यह भी पढ़ें- घर के आसपास फ्री में मिल जाता है यह हरा पत्ता, शरीर के लिए दवा से कम नहीं ! कई बीमारियों का ‘दुश्मन’


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-surprising-benefits-of-eating-tofu-best-source-of-protein-makes-bones-strong-tofu-khane-ke-fayde-8817386.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version