Agency:NEWS18DELHI
Last Updated:
Gucchi Mushroom Benefits: हिमाचल में पाए जाने वाला गुच्छी मशरूम सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. इस मशरूम को उगाया नहीं जाता है. यह बिजली कड़कने पर खुद ही उगता है. इसके सेवन से कैंसर तक की बीमारी नहीं होती …और पढ़ें
गुच्ची मशरूम
हाइलाइट्स
- गुच्छी मशरूम हिमाचल में बिजली कड़कने पर खुद उगता है.
- गुच्छी मशरूम कैंसर और डायबिटीज से बचाव करता है.
- गुच्छी मशरूम की कीमत 30-40 हजार रुपये प्रति किलो है.
रिया पांडे/दिल्ली: आज हम आपको हिमाचल के पहाड़ों पर पाए जाने वाली एक ऐसी अनोखी मशरूम के बारे में बताएंगे, जो पहली बिजली कड़कने से उगती है, और यह मशरूम इतना खास होता है, इसे खाने से आपके शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होगी, तो चलिए जानते हैं, इसकी और क्या खासियत है और आप इसको कहां से खरीद सकते हैं.
दिल्ली के ध्यान चंद स्टेडियम में आदि उत्सव लगा है. जहां सभी ऑर्गेनिक प्रकार के प्रोडक्ट मिल रहे है, वहीं यहां हिमाचल प्रदेश एक महिलाओं ने वहां मिलने वाली ऑर्गेनिक खाने पीने वाली चीजों की स्टाल लगाई थी, जहां खरीदारी करने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी थी. वहीं वहां जाने पर उस स्टॉल की संचालक अनीता ने local-18 से बात करते हुए बताया कि वह हिमाचल में पाए जाने वाले ऑर्गेनिक प्रोडक्ट को बेचने का काम करती है, जहां उनके साथ उनके गांव का एक समूह है, जिसने नाम हिमालयी उच्च शिखरीय उत्पाद महिला समूह जिसमें उनके गांव की महिलाएं मिलकर यह काम करती हैं और इसी को अपना रोजगार का एक बहुत बड़ा साधन बना रखा है और इससे ही वह सालाना की लाखों की कमाई करती हैं.
वहीं अनीता ने आगे बताया कि उनके पास हिमाचल का सबसे प्रसिद्ध गुच्छी मशरूम है, जो बहुत भाग्यशाली लोगों को मिलता है, क्योंकि जब पहली बिजली कड़कती है, तभी जाकर यह मशरूम वहां के जंगलों में उगता है, जो कि बहुत कम लोगों को मिलता है और यह मशरूम जिसको मिलता है वह बहुत भाग्यशाली होता है. क्योंकि इस मशरूम की बहुत डिमांड रहती है. इसका औषधि बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, इसके साथ ही जो लोग इस मशरूम का रोजाना सेवन करते हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की बड़ी बीमारी नहीं हो सकती, जैसे कि कैंसर,बीपी, शुगर इसीलिए इस मशरूम का सेवन बड़े से बड़े लोग करते हैं.
जानें इसकी कीमत..
अनिता ने बताया वैसे तो बाजार में गुच्छी मशरूम की कीमत 30 से 40 हजार रुपए किलो है, लेकिन वह इसको थोड़ा सस्ते में बेचते हैं. उनके पास 75 ग्राम मशरूम 1000 रुपए में मिल जाएगा.
यहां से खरीदें इस मशरूम को
अगर आपको भी गुच्छी मशरूम खरीदनी है, तो दिल्ली के ध्यान चंद स्टेडियम में चल रहे आदि उत्सव में जा कर खरीद सकते हैं, इसके अलावा नीचे दिए गए नंबर 8219560286 पर आप आर्डर करके मंगवा सकते हैं.
Delhi,Delhi,Delhi
February 21, 2025, 10:25 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-gucchi-mushroom-growing-in-the-himalayan-valleys-is-very-beneficial-for-health-local18-9047391.html
