Last Updated:
फालसा सिर्फ अपने मीठे और ताज़गी भरे फलों के लिए नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं. आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल होने वाले ये पत्ते पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं और पेट से जुड़ी परेशानियों को जड़ से ठीक करने में मदद करते हैं. इन्हें आप चूर्ण या घोल के रूप में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और स्वास्थ्य लाभ उठा सकते हैं.
गर्मी के दिनों में आपने दानेदार फालसा के स्वाद को जरूर चखा होगा. खट्टा-मीठा फल खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है और पेट के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि, फालसा के फल के साथ ही फालसा के पत्ते भी उतने ही लाभकारी है. इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता है. पाचन शक्ति मजबूत करने के साथ ही पेट से जुड़ी दिक्कतों को जड़ से खत्म करता है. इसका इस्तेमाल चूर्ण या घोल दोनों तरीकों से कर सकते हैं.
फालसा फल कुछ ही महीनों तक मिलता है, लेकिन पत्ते उपलब्ध रहते हैं. फालसा के पत्ते भी उतने ही कारगर माने जाते हैं. पेट की समस्या के लिए इन पत्तों को काल माना जाता है. फालसा औषधीय गुणों से युक्त होता है. यहीं वजह है कि फल, बीज और पत्ते सभी में बराबर मात्रा में गुण मौजूद होते हैं.
फालसा का फल उपलब्ध न होने पर पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पेट से जुड़ी परेशानी होने पर पत्तियों को तोड़कर इसे अच्छे से पीसकर शर्बत बनाकर पी सकते हैं. यह शर्बत भी उतना ही फायदेमंद है, जितना फालसा फल और फालसा के शर्बत पीने पर फायदा होता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
आयुर्वेद के जानकार शेषमणि ने बताया कि पत्तों को ऐसे ही पीसकर नहीं पी सकते हैं तो स्वाद बढ़ाने के लिए चीनी और पानी मिला लें. चीनी मिलाने के बाद इसका स्वाद अच्छा हो जाएगा और पीने पर उल्टी या फिर ओंक जैसी दिक्कतें नहीं होगी. इससे पाचन शक्ति बढ़ जाती है और खान-पान से होने वाला नुकसान भी खत्म हो जाता है.
फालसा का पत्ता न सिर्फ पेट के लिए फायदेमंद है. इससे त्वचा निखारने में भी काफी मददगार है. गर्मी के मौसम में ठंडक प्रदान करने के साथ ही इम्युनिटी भी बूस्ट करता है. यह पेट के तापमान को कम करता है और त्वचा को निखारने में सहायक है.
अगर आपको घाव हुआ है तो आप फालसा के पत्ते को पीसकर घाव पर लगा लें. घाव पर लगाने से घाव भी ठीक होता है. हालांकि, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर या फिर दवा चलने पर डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें. ताकि, किसी प्रकार की समस्या नहीं हो.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-falsa-leaves-health-benefits-digestion-stomach-pain-local18-10118699.html
