Last Updated:
Health tips : सुबह उठते ही अगर आपको भी थकान महसूस होती है या दिनभर शरीर में सुस्ती रहती है तो यह भीतरी कमजोरी का संकेत हो सकता है. शरीर की इस कमजोरी को दूर करने के लिए आज हम आपको एक ऐसा सुपर फूड बताएंगे, जिसे सुबह खाली पेट खाने के अनगिनत फायदे हैं. ये चुटकियों में शरीर की कमजोरी को दूर करता है. सर्दियों का सुपरफूड है.
अगर आपको भी सुबह उठते ही पूरी शरीर में जकड़न जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहती है या जरा सा काम करने के बाद शरीर बिल्कुल थका हारा और कमजोर सा लगने लगता है, तो ये शरीर की भीतरी कमजोरी को दर्शाता है. जरा सी मेहनत करने या फिर कभी कभार बैठे-बैठे पीठ और कमर में दर्द होना, खतरनाक हो सकता है.
शरीर की इस कमजोरी के चलते कोई भी काम करने में आलस आना और हमेशा थकान जैसी समस्या महसूस होती है. अगर आप भी इससे परेशान हैं तो इसके लिए आपको किसी दवाई के सेवन की जरूरत नहीं है. हम आपको एक ऐसी सुपर डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन शरीर को चुस्त, दुरुस्त और तंदुरुस्त बन देगा.
शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए मखाने का सेवन बेहद फायदेमंद है. यह एक ऐसा सुपर फूड है, जिसे सुबह डाइट में शामिल करने से कई तरीके की शारीरिक समस्या से निजात पाई जा सकती है. यह डाइट बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए रामबाण है. मखाना एक ऐसा सुपर फूड है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों को पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से मजबूती से लड़ते हुए शरीर को सुरक्षित रखते हैं. यह शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में कारगर है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
आजमगढ़ के चिकित्सक डॉ. अमित सिंह बताते हैं कि मखाना शरीर के लिए बेहतरीन डाइट है. ये शरीर को ताकत देने से लेकर वेट लॉस तक में फायदेमंद है. मखाने में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है. ऐसे में ये ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
सुबह के नाश्ते में आप भुने हुए मखाने को शामिल कर सकते हैं. मखाने को रोस्ट करके खाने से जहां एक तरफ स्वाद भी अच्छा मिलता, ये शरीर के लिए भी उतना ही फायदेमंद है. इसे चटपटा बनाने के लिए आप चाहें तो इसमें ऊपर से चाट मसाला भी एड कर सकते हैं.
आप चाहें तो मखाने से बनने वाले पोहे को भी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने की विधि आसान है. इसे आप नॉर्मल पोहे की रेसिपी की तरह ही तैयार कर सकते हैं. बस इसमें चिवड़े की जगह मखाने का इस्तेमाल करना है.
सुबह के नाश्ते में दूध के साथ भी मखाने का सेवन फायदेमंद है. सुबह दूध में भिगोकर मखाना खाना शरीर को कई तरह से ताकत पहुंचता है. इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दूर होती है और शरीर अंदर से मजबूत बनता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-makhana-khane-ke-fayde-winter-superfood-local18-9896316.html
