Home Lifestyle Health रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल? वरना… पेट का...

रात में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल? वरना… पेट का बजा देंगे बैंड! अगर दिन में खाएंगे तो होंगे ढेरों फायदे

0
2


Fruits To Avoid At Night: सेहतमंद रहने के लिए फलों का सेवन फायदेमंद है. रोज फल खाने से शरीर के सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं. यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सभी को फल खाने की सलाह देते हैं. बता दें कि, फ्रूट्स से शरीर को विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. ये सभी तत्व शरीर को कई रोगों से बचाते हैं. हालांकि, फल खाने का सही समय भी होता है. कहते हैं कि, नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले फल खाना सबसे फायदेमंद होता है. वहीं, रात को कुछ फलों का सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आप इन फलों को रात को खाते हैं तो गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं. अब सवाल है आखिर रात को क्या नहीं खाना चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में-

रात में कौन से फल नहीं खाएं

सेब: टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद है. यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं. बता दें कि, रोज एक सेब खाने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. लेकिन रात के समय सेब खाना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है. क्योंकि सेब में फाइबर की अधिक मात्रा होने की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इससे आपकी नींद भी खराब हो सकती है.

केला: कई पोषक तत्वों से भरपूर केला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. इसके साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. हालांकि, एक्सपर्ट इसको रात के समय खाने से बचने की सलाह देते हैं. दरअसल, केले में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में इसे रात को पचा पाना कठिन होता है. इसकी वजह से सोने में परेशानी हो सकती है.

संतरा: विटामिन-सी से भरपूर संतरा शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसका नियमित सेवन करने से त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कोशिश करें कि सोने से पहले इसका सेवन न करें. बता दें कि, संतरा एक एसिडिक फ्रूट है, जिसकी वजह से यह सीने में जलन समस्या पैदा हो सकती है.

अनानास: बेशक अनानास सेहत के लिए फायदेमंद हो, लेकिन इसे रात को खाने से बचना चाहिए. बता दें कि, अनानास भी संतरे की तरह एसिडिक फल है, जोकिॉ सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकता है. इसके अलावा रात में अनानास खाने से पेट फूलने की परेशानी भी हो सकती है, जो आपकी नींद में खलल पैदा करने के लिए काफी है.

अमरूद: अमरूद खाने में जितना टेस्टी, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी होता है. हालांकि केला और संतरे की तरह इसको रात के समय खाने से बचना चाहिए. दरअसल, अमरूद में भी सेब की तरह फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन प्रभावित हो सकता है. इससे आपको एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या हो सकती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-5-fruits-apple-banana-santara-do-not-eat-at-night-even-by-mistake-rat-me-kaun-se-fal-nahi-khana-chahiye-ws-kl-9922397.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version