Thursday, February 5, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

लकड़ी जैसा दिखने वाला ये सीक्रेट मसाला… शुगर, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल कर देगा छूमंतर! बस ऐसे करें इस्तेमाल – Uttar Pradesh News


Last Updated:

Benefits And Disadvantages Of Cinnamon : दालचीनी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि यह एक बेहतरीन औषधि भी है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं, कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और वजन घटाने में भी मददगार साबित होते हैं. बस सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना ज़रूरी है.

रायबरेली : सदियों से हमारे खान-पान में कई मसालों का इस्तेमाल होता आ रहा है. कुछ मसालों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और आयुर्वेदिक चिकित्सा में इनका उपयोग किया जाता है. दालचीनी एक ऐसा ही लोकप्रिय मसाला है, जिसे प्राचीन काल से आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है. यह मसाला न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण सेहत को अनगिनत फायदे देते हैं. पिछले कुछ सालों में दालचीनी के सेवन का चलन तेजी से बढ़ा है. दालचीनी को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में कारगर माना गया है तो आइए आयुष चिकित्सक से जानते हैं कि दालचीनी का सेवन कैसे करें?

रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित ने Bharat.one को बताया कि कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है .यह हमारे शरीर की कोशिकाओं के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब यह नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है, तब खून की धमनियों में जमा होने लगता है. इसकी वजह से हार्ट और ब्रेन में जाने वाले खून की सप्लाई में बाधा आने लगती है. जब कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तब यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी परेशानियां पैदा कर सकता है.

साइलेंट किलर है कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर माना जाता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे दिल के लिए मुसीबत बन सकता है. ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है. दालचीनी के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. साथ ही दालचीनी का नियमित सेवन शरीर में मौजूद गंदे कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है.यह मसाला गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को सही बनाए रखने में भी मदद करता है. दालचीनी मसाले में मौजूद सिनामाल्डिहाइड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं, और धमनियों में फैट जमा होने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं.

ऐसे करें कोलेस्ट्रॉल का सेवन
दालचीनी को 1 से 6 ग्राम प्रतिदिन तक नियमित रूप से लिया जाए, तो यह कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम कर सकता है. दालचीनी मसाला न केवल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, बल्कि टाइप 2 डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. रोज सुबह 1 चुटकी दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में तेजी से गिरावट आती है. अगर ऐसा न हो पाए, तो दालचीनी को चाय में मिलाकर सेवन करें. इसके अलावा दालचीनी को दलिया, स्मूदी या योगर्ट में छिड़ककर भी खा सकते हैं. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि दालचीनी का सेवन एक चुटकी ही करें. इसका ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो दालचीनी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.

इन बीमारियों का अचूक इलाज
यह मसाला कोलेस्ट्रॉल कम करने के अलावा कई अन्य फायदे भी देता है. यह मसाला ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और शरीर की सूजन से राहत दिलाता है. दालचीनी को मेटाबॉलिज्म को सुधारने में भी कारगर माना जाता है. यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ाकर इम्यूनिटी को मजबूत करता है और पाचन को बेहतर बनाता है. साथ ही दालचीनी का सेवन करने से मोटापे से भी राहत मिल सकती है. खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करने से पहले चिकित्सकीय परामर्श जरूर कर लेना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

लकड़ी जैसा दिखने वाला ये सीक्रेट मसाला! शुगर, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल कर देगा…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-cinnamon-benefits-amazing-health-benefits-of-consuming-cinnamon-daily-dalchini-khane-ke-fayde-local18-9611969.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
Exit mobile version