Home Lifestyle Health सर्दियों में दांतों तले दबा लें यह छोटी सी काली चीज, बॉडी...

सर्दियों में दांतों तले दबा लें यह छोटी सी काली चीज, बॉडी फेंक देगी गर्मी, खांसी-जुकाम होगा दूर!

0
4



जमुई. अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में कई लोगों को छोटी-छोटी परेशानियां शुरू हो जाएंगी. सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी, जुकाम, कफ, बुखार जैसी परेशानियां आते रहती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद एक चीज आपको पूरी सर्दी इन सब चीजों से बचा कर रख सकता है. इतना ही नहीं इसके नियमित इस्तेमाल से आपको हीटर की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके शरीर की गर्मी भी लगातार बनी रहेगी. जी हां हम बात कर रहे हैं लौंग की, जिसमें कई प्रकार के आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं और इसका इस्तेमाल आपको सर्दियों में न केवल फिट बल्कि आपको गर्म भी बनाए रखेगा. आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) ने Bharat.one को बताया कि लौंग में मौजूद औषधीय गुण इसे सर्दियों के लिए एक अनिवार्य घरेलू नुस्खा बनाते हैं.

लौंग में पाए जाते हैं कई जादुई गुण
आयुष चिकित्सक डॉ. तिवारी ने Bharat.one को बताया कि लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो सर्दियों में होने वाली आम बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी, गले की खराश और संक्रमण से बचाने में मददगार होते हैं. लौंग का सेवन न केवल प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करता है.

सर्दियों में यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे ठंड के दुष्प्रभाव कम होते हैं. उन्होंने बताया कि यह सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में प्रभावी है. गरम पानी में लौंग डालकर या चाय में इसका उपयोग करने से गले की खराश और कफ में आराम मिलता है. उन्होंने बताया कि लौंग पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. यह दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन के लिए बेहतरीन है. उन्होंने बताया कि लौंग में मौजूद यूजेनॉल ऑयल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक है, जिससे शरीर सर्दियों में वायरल संक्रमण से बचा रहता है. यह सर्दियों में जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी उपयोगी है.

यह भी पढ़ें : विटामिन का भंडार है यह साग…मूत्र रोगों को करे ठीक, सेवन से दूर होगी शरीर की गर्मी और जलन

काफी आसानी से किया जा सकता है इसका इस्तेमाल
चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि लौंग का इस्तेमाल बेहद आसान और प्रभावी है. आप इसे चाय में डाल सकते हैं या गरम पानी में उबालकर काढ़ा बना सकते हैं. दांत दर्द के लिए लौंग का तेल मसूड़ों पर लगाया जा सकता है. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक लौंग का सेवन पाचन को बेहतर करता है. सर्दियों में रोजाना दो से तीन लौंग का सेवन इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को गर्म रखता है. लौंग को मसाले के रूप में भोजन में शामिल कर इसकी पोषण शक्ति का लाभ उठाया जा सकता है. सर्दियों में इसका नियमित सेवन न केवल शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है, बल्कि ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से भी बचाता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-winter-health-tips-uses-of-clove-prevent-from-cough-and-cold-keep-the-body-warm-local18-8872268.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version