Home Lifestyle Health सेहत के लिए ‘अमृत’ से कम नहीं यह पौधा, बुखार, खांसी से...

सेहत के लिए ‘अमृत’ से कम नहीं यह पौधा, बुखार, खांसी से लेकर दर्जनों बीमारियों के लिए रामबाण, गिनते रह जाएंगे फायदे

0
6


Last Updated:

Tulsi Ke Fayde: तुलसी को धार्मिक और औषधीय दृष्टि से जीवनदायिनी माना गया है. औषधीय विशेषज्ञ रणंजय सिंह के अनुसार यह इम्यूनिटी, बुखार, वजन और प्लेटलेट्स बढ़ाने में बेहद लाभकारी है.

अमेठी: हमारे आसपास कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जीवन में विशेष महत्व होता है. बस जरूरत है, उनकी उपयोगिता को समझने की. इन्हीं पौधों में से एक है तुलसी, जिसे धार्मिक दृष्टि से पवित्र और औषधीय गुणों के कारण अद्भुत माना गया है. तुलसी का हर भाग पत्ता, तना, जड़ और बीज औषधि के रूप में उपयोगी हैं.

धार्मिक और औषधीय महत्व

तुलसी का पौधा न केवल पूजा-पाठ में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, बल्कि यह शरीर के लिए कई रोगों की दवा भी है. आयुर्वेद में तुलसी को “एलिक्सिर ऑफ लाइफ” यानी जीवनदायिनी कहा गया है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

तुलसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में बेहद प्रभावी मानी जाती है. इसके पत्तों में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर से कीटाणुओं को नष्ट करते हैं और संक्रमण से रक्षा करते हैं.

खांसी, जुकाम और गले की समस्या में उपयोगी

सूखी खांसी, बलगम, गले में खराश या आवाज बैठने जैसी समस्याओं में तुलसी का काढ़ा बेहद लाभकारी होता है. तुलसी के पत्तों से बनी बिना दूध की चाय भी गले की खराश और सर्दी-जुकाम में राहत देती है.

बुखार और थकान में राहत

तेज या हल्के बुखार में तुलसी रामबाण औषधि का काम करती है. इसके सेवन से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और कमजोरी दूर होती है.

वजन घटाने में मददगार

आजकल बढ़ते वजन की समस्या आम है. तुलसी के पत्ते शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाते हैं, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

प्लेटलेट्स बढ़ाने में कारगर

वरिष्ठ औषधीय विशेषज्ञ रणंजय सिंह बताते हैं कि तुलसी का पौधा पूरी तरह उपयोगी है. इसकी जड़ से लेकर पत्ते तक हर हिस्सा लाभकारी है. सामान्य बुखार, जुकाम और प्लेटलेट्स की कमी जैसी स्थितियों में तुलसी विशेष रूप से फायदेमंद होती है.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सेहत के लिए अमृत है यह पौधा, दर्जनों बीमारियों के लिए रामबाण

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-medicinal-properties-benefits-of-tulsi-boosts-immunity-tulsi-ke-fayde-local18-ws-l-9699823.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version