Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Health Tips: झारखंड के जंगलों में मिलने वाला नागिन पौधे को कृषि वैज्ञानिक बेमिसाल मानते हैं. वहीं, इस पौधे को आदिवासी हड्डजोड़ कहते हैं. वे इसे हड्डी दर्द के लिए इस्तेमाल करते हैं. कृषि वैज्ञानिक भी इस फार्मूले …और पढ़ें
जंगल में मिलने वाला नागिन पौधा. जानें फायदे.
हाइलाइट्स
- नागिन पौधा हड्डी दर्द के लिए रामबाण इलाज
- पौधे का लेप लगाने से दर्द मिनटों में दूर होता
- नागिन पौधा घर में भी उगाया जा सकता है
रांची. आधुनिक जीवनशैली और खानपान ने इंसानी हड्डियों को कमजोर बना दिया है. आजकल हड्डियों को लेकर हो रही समस्याएं इसका प्रमाण हैं. जरा सा गिरने पर भी लोगों में हेयरलाइन फ्रैक्चर की शिकायत हो जा रही है. बहुत से लोगों की रीढ़ की हड्डी से लेकर घुटनों में दर्द बना रहता है. अगर आपभी ऐसी सस्मयाओं से परेशान हैं तो बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इसका हल खोज निकाला है.
एक ऐसा पौधा सामने आया है, जिसकी मदद से हड्डियों का दर्द चुटकियों में छूमंतर हो जाएगा. झारखंड की राजधानी रांची के जंगलों में हड्डजोड़ पौधा पाया जाता है. खास बात ये कि इस पौधे का आकार और ये दिखने में भी एकदम हड्डी जैसा लगता है. इसकी लता इतनी बड़ी होती हैं कि एकदम नागिन जैसी लगती हैं, इसलिए स्थानीय लोग इसे नागिन पौधा भी कहते हैं. यह खासतौर पर हड्डी के लिए इस्तेमाल होता है.
मिनटों में भगाए दर्द
कृषि एक्सपर्ट नीलेश बताते हैं कि अगर किसी हड्डी या घुटनों में दर्द है तो इस पौधों का लेप लगाकर कपड़ा बांध लें. 1 घंटे के भीतर दर्द और तकलीफ छूमंतर हो जाती है. इसको हर दिन लगाने से सालों पुराना दर्द खत्म हो जाता है. यह पौधा देखने में भी एकदम हड्डी जैसा लगता है, इसलिए इसका नाम हड्डजोड़ पड़ा है.
ऐसे बनाएं, फिर लगाएं लेप
आगे बताया, दरअसल इस पौधे में विटामिन ABC पाए जाते हैं. इसमें कैल्शियम बहुत ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. पोटेशियम भी होता है. यही कारण है कि इसमें पोषक तत्व कहीं ज्यादा होते हैं. इस पौधे को पीस लेना होता है और फिर एक लेप बना लेना होता है. जहां भी दर्द है, वहां ये लेप लगा लें और कपड़े से बांध लें. 1 घंटे में ही आपको जबरदस्त असर देखने को मिलेगा.
घर में भी उगा सकते
कृषि एक्सपर्ट निलेश बताते हैं, इसे आप घर में भी उगा सकते हैं. यह एकदम लता की तरह होता है. दिखने में भी एकदम नागिन जैसा लगता है. इसमें अधिक पानी भी नहीं लगता. रांची की मिट्टी का पीएच लेवल भी इस पौधे के लिए परफेक्ट है. बस, आपको जड़ों को बचाना है. समय-समय पर खाद, इंसेक्टिसाइड और पेस्टिसाइड डालते रहना है.
Ranchi,Jharkhand
February 17, 2025, 09:05 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-1000-mg-painkiller-not-able-to-provide-quick-relief-wild-plant-make-severe-bone-pain-disappear-local18-9037802.html
