Last Updated:
महिलाओं की उम्र और उनकी खूबसूरती को लेकर अक्सर पुरुष कंफ्यूज रहते हैं. किस उम्र में महिलाएं सबसे अधिक खूबसूरत लगती हैं इसको लेकर पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता. लेकिन, कई शोध सुझाते कि उनकी यह उम्र 25 सा…और पढ़ें

महिलाएं इस उम्र में दिखती हैं सबसे सूबसूरत. (Image- Canva)
हाइलाइट्स
- महिलाओं की सुंदरता किसी उम्र से नहीं बंधी होती, लेकिन शोध कुछ और कहते हैं.
- सुंदरता का नजरिया व्यक्तिपरक होता है और समाज व संस्कृति के आधार पर बदलता है.
- पुरुषों पर किए गए शोध के अनुसार, महिलाएं 29 की उम्र में सबसे सुंदर होती हैं.
खूबसूरती से जुड़े 2 बड़े सत्य… पहला, सुंदरता किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है और दूसरा खूबसूरती निहारने का अपना नजरिया… इसलिए ये दोनों बातें अपने आप मिथ हैं. इसके बाद भी ज्यादातर लोगों में इस बात को जानने की उत्सुकता होती है कि आखिर किस उम्र की महिलाएं सबसे सुंदर होती हैं? हालांकि, कई लोग मानते हैं कि सबसे सुंदर दिखने की उम्र 18 होती हैं तो वहीं कुछ का मानना है 20 या 25. लेकिन, आपका मानना क्या है?
बताते चलें कि, महिलाओं की सुंदरता किसी विशेष उम्र से नहीं बंधी होती हैं. इसलिए यह काफी हद तक व्यक्तिपरक होती है और हर व्यक्ति की सुंदरता को देखने का नजरिया अलग होता है. इसके बाद भी समाज और संस्कृति के आधार पर सुंदरता के मानक बदलते रहते हैं. यही जानने के लिए नार्डकेम संस्था की ओर से एक रिसर्च की गई.
महिलाओं ने खुद को इस उम्र में बताया सबसे खूबसूरत
खूबसूरती को परखने के लिए की गई इस रिसर्च में करीब 16 हजार महिलाओं को शामिल किया गया. इसमें महिलाओं ने माना कि वे 23 से 27 की उम्र में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं. दरअसल, इस उम्र में महिलाओं में परिपक्वता होती है, जो उन्हें और अधिक खूबसूरत बनाती है.
क्यों इस उम्र को सुंदर की लिहाज से माना गया बेस्ट
माना जाता है कि 20 से 30 साल की उम्र की महिलाएं 18 से 19 साल की महिलाओं से कहीं ज्यादा आकर्षक होती हैं. क्योंकि, समय के साथ महिलाएं परिपक्व होती हैं और उनके अनुभव, आत्मनिर्भरता और आत्म-स्वीकृति की भावना उन्हें और भी सुंदर बनाती है.
मर्दों ने इस उम्र की महिलाओं को माना सबसे सुंदर
एक और रिसर्च Allure के अनुसार, पुरुष मानते हैं कि महिला की सुंदरता 29 साल में सबसे अधिक होती है, जबकि महिलाएं खुद को कुछ और साल देती हैं, औसतन उत्तर 31 होता है. इसके लिए Allure ने एक अन्य संस्था के साथ मिलकर पूरे देश में 2000 लोगों का सर्वेक्षण किया था.
खूबसूरती पर पुरुष और महिला दोनों का जवाब क्या
Allure ने साथी संस्था के साथ एक और रिसर्च की, जिसमें महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया. इस अध्ययन (जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के उत्तरदाता शामिल थे) ने यह पाया कि महिलाएं 30 साल की उम्र में सबसे आकर्षक होती हैं.
February 15, 2025, 08:55 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-at-what-age-a-woman-most-beautiful-experience-strong-and-fitness-99-percent-man-confused-know-truth-about-this-9033963.html