Home Lifestyle Health Bajra Laddoos Go Global PM Modi in Mann Ki Baat | Bajra...

Bajra Laddoos Go Global PM Modi in Mann Ki Baat | Bajra Laddoo Health Benefits andRecipe | बाजरा के लड्डू सेहत का स्वादिष्ट खजाना | बाजरा के लड्डू बनाने की रेसिपी

0
1


Last Updated:

PM Modi on Bajra Laddoo: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बाजरा को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि दुनियाभर में बाजरा से बनी चीजों की डिमांड बढ़ रही है और इनमें बाजरा के लड्डू भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने मिलेट को श्रीअन्न बताया और इसे सेहत के साथ किसानों की आय के लिए भी लभकारी बताया. बाजरा के लड्डू की रेसिपी आसान होती है और घर पर आप इन हेल्दी लड्डुओं को तैयार कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

बाजरा के लड्डू खाने में टेस्टी और सेहत के लिए हेल्दी होते हैं.

Bajra Laddoos Simple Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने बाजरा यानी मिलेट्स को सेहत के लिए फायदेमंद बताया. मोदी ने श्रीअन्न को लेकर देश में बढ़ते उत्साह को प्रेरणादायक बताया और इसे भारत की सांस्कृतिक और पोषण परंपरा से जोड़ा. उन्होंने कहा कि 2023 को हमने ‘मिलेट वर्ष’ घोषित किया था, लेकिन आज 3 साल बाद भी इसे लेकर देश और दुनिया में जो पैशन है, वो उत्साहित करने वाला है. आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रीअन्न के प्रति लगाव लगातार बढ़ रहा है और यह सेहत के साथ-साथ किसानों की आमदनी के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है.

पीएम मोदी ने राजस्थान के रामसर क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यहां एक कंपनी से 900 से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं, जो बाजरे की खेती करते हैं. ये किसान बाजरे से लड्डू तैयार करते हैं, जिनकी बाजार में काफी मांग है. कई मंदिर ऐसे भी हैं, जहां प्रसाद के रूप में केवल मिलेट से बने उत्पादों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. श्रीअन्न परंपरा, सेहत और रोजगार को एक साथ जोड़ रहा है. मिलेट्स से जहां किसानों की आय बढ़ रही है, वहीं आम लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल रहा है. सर्दियों के दिनों में हमें श्रीअन्न का सेवन जरूर करना चाहिए.

पोषक तत्वों का भंडार है बाजरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजरा ग्लूटेन-फ्री होता है, इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही कारण है कि अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों में हेल्थ-कॉन्शियस लोग बाजरा से बनी चीजों का सेवन कर रहे हैं. बाजरा के लड्डू, कुकीज और फ्लोर अब एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि बाजरा डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए भी बेहतर विकल्प माना जाता है. बाजरा के लड्डू खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है. आयरन और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, जबकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं. सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है.

बाजरा के लड्डू की आसान रेसिपी

बाजरा के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप बाजरा का आटा, आधा कप देसी घी, 1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़, कटे हुए काजू 2 टेबलस्पून, कटे हुए बादाम 2 टेबलस्पून, आधा चम्मच इलायची पाउडर की जरूरत होती है. लड्डू बनाने की विधि की बात करें, तो लडूड बनाने के लिए कढ़ाही में धीमी आंच पर बाजरा का आटा डालकर खुशबू आने तक भूनें. ध्यान रखें कि आटा जले नहीं. अब इसमें देसी घी डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए फिर से हल्का भूनें. अब गैस बंद करें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. अब इसमें गुड़, कटे ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं. मिश्रण को हाथों से अच्छे से मसलते हुए छोटे-छोटे लड्डू बना लें. ठंडा होने के बाद इन्हें एयर-टाइट डिब्बे में स्टोर करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

बाजरा के लड्डू की दुनियाभर में बढ़ी डिमांड, PM मोदी ने की तारीफ, जानें रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-pm-modi-mann-ki-baat-millet-demand-increases-bajra-laddoos-gain-popularity-know-simple-recipe-10105634.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version