Home Lifestyle Health Black Coffee for Fatty Liver Dr SK Sarin Tips | फैटी लिवर...

Black Coffee for Fatty Liver Dr SK Sarin Tips | फैटी लिवर में ब्लैक कॉफी कितनी फायदेमंद डॉक्टर सरीन की राय

0
0


Last Updated:

Black Coffee and Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है. लिवर के सबसे बड़े डॉक्टर शिवकुमार सरीन ने एक पॉडकास्ट में बताया कि ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं. कॉफी लोगों को लिवर कैंसर और लिवर सिरोसिस से भी बचाने में मदद कर सकती है.

ब्लैक कॉफी पीने से लिवर में जमा फैट बाहर निकल सकता है.

Dr SK Sarin Tips for Fatty Liver: आज के जमाने में लोगों का खानपान बिगड़ गया है और फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है. लोग दिनभर एक जगह बैठे रहते हैं और जंक फूड खाते रहते हैं. कई लोग तो रोज कई बोतल कोल्ड ड्रिंक पी जाते हैं. ये सभी आदतें सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं और इनसे फैटी लिवर (Fatty Liver) की समस्या पैदा हो सकती है. वर्तमान में करोड़ों की संख्या में लोग फैटी लिवर से जूझ रहे हैं. फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे राहत पाने के लिए कुछ आसान तरीके भी अपनाए जा सकते हैं.

देश के मशहूर लिवर डॉक्टर शिवकुमार सरीन ने एक पॉडकास्ट में बताया कि अगर आप फैटी लिवर से जूझ रहे हैं, तो रोज बिना शुगर वाली ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर सकते हैं. ब्लैक कॉपी पीने से लिवर में जमा फैट कम हो सकता है. इतना ही नहीं, ब्लैक कॉफी लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर से बचाने में भी मददगार हो सकती है. ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट और क्लोरोजेनिक एसिड लिवर के लिए फायदेमंद पाए गए हैं. ये तत्व लिवर में फैट बनने की प्रोसेस स्लो करते हैं और पहले से जमा फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से ब्लैक कॉफी पीने से फैटी लिवर का जोखिम कम हो सकता है. हालांकि फैटी लिवर से राहत पाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

डॉक्टर सरीन के अनुसार ब्लैक कॉफी तभी फायदेमंद है जब इसे बिना चीनी और बिना क्रीम के पिया जाए. अगर इसमें दूध, चीनी या फैट बढ़ाने वाले पदार्थ मिलाए जाएं, तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है. इसके अलावा दिन में 1-2 कप से ज्यादा कॉफी पीना कई लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. फैटी लिवर से छुटकारा पाने के लिए केवल कॉफी पर निर्भर रहना ठीक नहीं है. कॉफी के अलावा बैलेंस्ड डाइट, शुगरी और फ्राइड फूड्स से दूरी, वजन कंट्रोल और नियमित एक्सरसाइज से फैटी लिवर से छुटकारा पाया जा सकता है. डॉक्टर सरीन बताते हैं कि रोज 30 से 40 मिनट की तेज वॉक, कम कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन और पर्याप्त पानी पीना लिवर हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है.

डॉक्टर सरीन साफ कहते हैं कि शराब फैटी लिवर के सबसे बड़ा कारणों में से एक है. अगर कोई व्यक्ति शराब पीते हुए ब्लैक कॉफी के फायदों की उम्मीद करे, तो यह सोचना गलत है. अगर किसी को गंभीर रूप से फैटी लिवर है, तो सबसे पहले शराब से दूरी और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है. ब्लैक कॉफी लिवर की चर्बी कम करने में एक मददगार उपाय हो सकती है, लेकिन यह इलाज का विकल्प नहीं है. सही डायग्नोसिस, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह से फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है. कॉफी केवल तब लाभ देती है जब इसे सीमित मात्रा में और सही तरीके से लिया जाए. इसलिए इसे जादुई उपाय न समझकर एक हेल्दी रूटीन का हिस्सा बनाना ही सबसे बेहतर है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

लिवर में जमा फैट को बाहर निकाल सकती है ब्लैक कॉफी, डॉ. सरीन ने बताए 5 तरीके


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-can-black-coffee-reduce-liver-fat-doctor-sk-sarin-shares-surprising-facts-fatty-liver-kaise-thik-kare-9871378.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version