Last Updated:
Delhi Water Quality Risk: इंदौर में गंदा दूषित पानी पीने से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. अब यही खतरा दिल्ली के लोगों पर भी मंडरा रहा है. CAG की रिपोर्ट के अनुसार, यहां का पानी पीने लायक नहीं है. ऐसे में बचाव के लिए आप क्या कर सकते हैं, चलिए समझते हैं.
इंदौर मध्यप्रदेश का वो शहर जो अब तक सफाई के लिए दुनियाभर में फेमस रहता था. अब दूषित पीने के पानी की वजह से जाना जा रहा है. पिछले महीने यहां कई सारे लोग इस कारण गंभीर रूप से बीमार हुए. इतना ही नहीं 25 लोगों की मौत भी हुई, जिसमें बुजुर्ग से लेकर बच्चे और नौजवान तक शामिल थे. हाल ही में महू में भी गंदा पानी पीने से 25 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आ रही है.
इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में पानी की क्वालिटी को लेकर डराने वाली रिपोर्ट सामने आयी है. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) द्वारा किए गए एक ऑडिट में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा घरों में सप्लाई की जाने वाली पानी की शुद्धता को लेकर गंभीर खामियां सामने आयी. ये रिपोर्ट आपकी सेहत के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है. इसलिए आज हम आपके साथ ऐसे उपायों को यहां शेयर कर रहे हैं, जो पानी को पीने लायक बनाने में आपकी मदद कर सकता है.
पानी को पीने लायक बनाना के घरेलू उपाय
– पानी में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस को मारने के लिए इसे कम से कम 3 मिनट तक उबालें. ये सबसे कारगर और आसान उपायों में से एक माना जाता है. ध्यान रखें इसे पानी से पहले अच्छी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ना जरूरी है.
– क्लोरीनेशन एक प्रकार का केमिकल डिसइंफेक्शन है. इसमें क्लोरीन बेस्ड प्रोडक्ट मिलाकर दूषित पानी को साफ किया जाता है. इस तरह से उपचारित पानी को थोड़ी मात्रा में पीना सुरक्षित है, इससे बीमारियों के प्रकोप को रोकने में मदद मिलती है.
– दूषित पानी को कांच के बर्तन में रखकर तेज धूप में 6-8 घंटे या दो दिन के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया और पैरासाइट मर जाते हैं.
इस बात का ध्यान रखें
आज के समय में आमतौर पर हर घर में वाटर प्यूरफाइड या RO लगा होता है. ये पानी की गंदगी को साफ करने का काम करते हैं. लेकिन ये शत प्रतिशत कारगर नहीं माने जाते हैं. ऐसे में यदि आप दूषित पानी प्रभावित इलाकों में रहते हैं, तो सबसे पहले पानी पीने से पहले ऊपर बताए गए उपायों को जरूर कर लें.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-cag-report-delhi-water-unfit-for-drinking-after-25-deaths-in-indore-know-how-to-make-water-dirnkable-ws-l-10100148.html
