Home Lifestyle Health Feet Burning Reason: पैरों में जलन का कारण और आयुर्वेदिक उपाय

Feet Burning Reason: पैरों में जलन का कारण और आयुर्वेदिक उपाय

0
0


Last Updated:

पैरों में जलन की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी से लेकर डायबिटीज जैसी बीमारियों की शुरुआत की वजह से हो सकती है. इससे राहत पाने के लिए ये आयुर्वेदिक उपाय काफी असरदार साबित हो सकते हैं.

पैरों में जलन होना आजकल एक आम समस्या बन गई है. कभी ज्यादा देर खड़े रहने से, कभी गर्मी की वजह से, तो कभी शरीर में पोषक तत्वों की कमी या थकान के कारण पैरों में अजीब-सी जलन और बेचैनी महसूस होने लगती है. कई बार रात में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे नींद तक खराब हो जाती है.

ऐसे में कुछ आसान घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर इस परेशानी से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में यहां बता रहे हैं.

ठंडे पानी में पैर डालें
दिन में एक या दो बार 10 से 15 मिनट तक पैरों को ठंडे पानी में रखें. अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक या नीम की पत्तियां भी डाल सकते हैं, इससे जलन के साथ-साथ सूजन और थकान भी कम होती है.

नारियल तेल से मालिश
नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर पैरों की हल्की मालिश करें. यह उपाय न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि नसों को भी आराम पहुंचाता है.

एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा भी जलन में बहुत फायदेमंद माना जाता है. दिन में 1-2 बार पैरों के तलवों और जलन वाले हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है.

ठंडा दूध या छाछ पिएं
शरीर की अंदरुनी गर्मी को कम करने के लिए ठंडा दूध या छाछ पीना भी अच्छा माना जाता है. रोज एक गिलास छाछ पीने से पेट भी ठीक रहता है और जलन की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसी तरह धनिया का पानी भी काफी असरदार होता है. रात को एक चम्मच धनिया पानी में भिगो दें और सुबह उसे छानकर पी लें. यह शरीर को ठंडा रखता है और जलन में राहत देता है.

आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेदिक उपायों की बात करें तो आंवला, गिलोय और त्रिफला काफी फायदेमंद माने जाते हैं. आंवला पाउडर को पानी या शहद के साथ लेने से शरीर में विटामिन-सी की कमी पूरी होती है और जलन कम होती है. गिलोय का काढ़ा पीने से शरीर की गर्मी संतुलित रहती है. वहीं त्रिफला चूर्ण रात को आधा या एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन ठीक रहता है और पैरों की जलन में भी फायदा मिलता है.

खान-पान का ध्यान रखें
हरी सब्जियां, नारियल पानी, केला, अनार और भरपूर मात्रा में सादा पानी जरूर लें. बहुत ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और जंक फूड खाने से बचें, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

पैरों में जलन क्यों होती है? अपनाएं ये असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-do-i-feel-burn-in-feet-burn-effective-ayurvedic-remedies-for-relief-ws-l-10005665.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version