Last Updated:
Ayodhya news: देश दुनिया के राम भक्त अयोध्या से नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं.ऐसी स्थिति में उनके मन में कई बार कंफ्यूजन होता है. कि वह अयोध्या आए और किस-किस मंदिर में जाएं तो चलिए जानते हैं .अगर आप भी नए साल की शुरुआत अयोध्या से करना चाहते हैं तो इन मंदिरों में जाना ना भूले.
राम मंदिर अयोध्या से अगर आप नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं. तो अयोध्या में सबसे पहले आपको प्रभु राम के दर्शन करने चाहिए. क्योंकि अब अयोध्या में प्रभु राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है. राम मंदिर परिसर में अब बालक राम के साथ राजाराम का भी दर्शन करने का मौका मिलता है.तो ऐसी स्थिति में नए साल की शुरुआत आप अयोध्या से कर सकते हैं.
हनुमानगढ़ी अयोध्या में प्राचीन सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर भी स्थित है. राम मंदिर से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित पवन पुत्र हनुमान का मंदिर है. जहां की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु अयोध्या आता है. उसे हनुमान जी महाराज का दर्शन करना चाहिए .तभी अयोध्या आने का पुण्य प्राप्त होता है हनुमान जी महाराज इस मंदिर में अंजनी माता के गोद में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं.
दशरथ महल अयोध्या का दशरथ महल भी त्रेता युग से जुड़ा है मान्यता के अनुसार कहा जाता है. की दशरथ महल में राजा दशरथ अपनी तीनों पत्नियों के साथ रहते थे आज कलयुग में यहां पूरा राज परिवार एक साथ विराजमान है. जहां अयोध्या आने वाले श्रद्धालु दर्शन पूजन कर भाव विभोर होते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
कनक भवन मंदिर अयोध्या में कनक भवन मंदिर भी स्थित है जहां प्रभु राम और माता जानकी विराजमान है. मान्यता के अनुसार कहा जाता है रानी केकई माता जानकी को यह महल मुंह दिखाई की रस्म में दी थी इस मंदिर में माता जानकी और प्रभु राम विराजमान है.
नागेश्वर नाथ मंदिर अयोध्या के सरयू तट पर भगवान शंकर का भी एक मंदिर स्थित है जिसे नागेश्वर नाथ नाम से जाना जाता है धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना प्रभु राम के पुत्र कुश ने की थी सावन महीने में यहां पर शिव भक्तों का ताता लगा रहता है वैसे भी आम दिनों में श्रद्धालु भगवान भोले का आशीर्वाद लेने के लिए इस मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करके पुण्य को अर्जित करते हैं.
