Last Updated:
Ghutno Mai Dard: घुटनों में दर्द होना आम हो गया है. लेकिन इसके पीछे की वजह और इलाज क्या है जानें इस आर्टिकल में.
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ राबिन सिंह
हाइलाइट्स
- घुटनों की समस्या से बचने के लिए वजन नियंत्रित रखें.
- घुटना प्रत्यारोपण गंभीर दर्द में एक अच्छा विकल्प है.
- सही समय पर इलाज और सावधानियां अपनाएं.
Ghutno Mai Dard: आजकल घुटनों की समस्याएं आम होती जा रही हैं. खासकर बढ़ती उम्र और जीवनशैली में बदलाव के कारण. घुटने में दर्द, चलने में दिक्कत और सूजन जैसी समस्याएं किसी भी उम्र में हो सकती हैं. इस विषय पर हमने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राबिन सिंह से बातचीत की और जाना कि इस समस्या से बचने और सही इलाज के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए.
घुटनों की परेशानी के कारण
डॉ. राबिन सिंह के अनुसार, घुटनों की समस्याओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख हैं, जिनमें बढ़ती उम्र और हड्डियों का कमजोर होना, गठिया (अर्थराइटिस) जैसी बीमारियां, अधिक वजन के कारण घुटनों पर दबाव, चोट लगना या अचानक गिरना, लंबे समय तक बैठकर या गलत पोजीशन में काम करना.
घुटनों की समस्या से बचाव के लिए सावधानियां
1. डॉ. रॉबिन सिंह ने बताया अगर आप घुटनों की समस्या से बचना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. वजन नियंत्रित रखें – ज्यादा वजन घुटनों पर दबाव डालता है और समस्या को बढ़ा सकता है.
2. नियमित व्यायाम करें – हल्की स्ट्रेचिंग और वॉकिंग से घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. बैठने और उठने का सही तरीका अपनाएं – बहुत ज्यादा झुककर या क्रॉस लेग बैठने से बचें.
3. संतुलित आहार लें – कैल्शियम और विटामिन D युक्त आहार (दूध, हरी सब्जियां, सोयाबीन, बादाम) हड्डियों को मजबूत बनाता है. ऊंची एड़ी (हील) के जूते न पहनें, यह घुटनों पर असर डाल सकते हैं.
घुटने दर्द का इलाज
डॉ. राबिन सिंह के अनुसार, जब दर्द अत्यधिक बढ़ जाता है और दवाएं या फिजियोथेरेपी से राहत नहीं मिलती, तब घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement) एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस सर्जरी में घुटने की खराब हो चुकी हड्डी को निकालकर कृत्रिम जोड़ (इम्प्लांट) लगाया जाता है, जिससे घुटने पहले की तरह सुचारू रूप से काम कर पाते हैं. आधुनिक तकनीकों की मदद से यह सर्जरी सुरक्षित और सफल मानी जाती है.
March 19, 2025, 10:29 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ghutno-mai-dard-knee-pain-treatment-things-to-keep-in-mind-knee-replacement-local18-9111435.html
