Last Updated:
Ayodhya Lord Matagajendra mandir: राननगरी अयोध्या में भगवान मतगजेंद्र का भव्य मंदिर है. भगवान मतगजेंद्र को अयोध्या का कोतवाल भी कहा जाता है. मान्यता है कि होली के पड़ने वाले पहले मंगलवार को बड़का मंगलवार के नाम…और पढ़ें
भगवान मतगजेंद्र
हाइलाइट्स
- होली के बाद पहले मंगलवार को मतगजेंद्र मंदिर में चने का भोग लगता है.
- इस दिन अयोध्या में भव्य मेले का आयोजन होता है.
- भगवान मतगजेंद्र को अयोध्या का कोतवाल माना जाता है.
अयोध्या: प्रभु राम की नगरी अयोध्या मंदिर और मूर्तियों की नगरी है. अयोध्या में लगभग 8000 से ज्यादा मठ मंदिर हैं. हर मठ मंदिर में प्रभु राम और माता जानकी की उपासना की जाती है, लेकिन इसी अयोध्या में विभीषण के पुत्र मतगजेंद्र का भी एक मंदिर है. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि होली के बाद पड़ने वाले मंगलवार के दिन यहां पर भगवान मत गजेंद्र को चने का भोग लगाया जाता है.
जानें कब पड़ता है बड़का मंगलवार
होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को बड़ा मंगल भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन महाराज विक्रमादित्य ने मतगजेंद्र मंदिर का जीरोद्धार कराया था. तब से लेकर इस दिन भगवान मत गजेंद्र की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है. इस दिन अयोध्या समेत आसपास के हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान मत गजेंद्र का दर्शन पूजन भी करते हैं.
जानें कौन हैं अयोध्या के कोतवाल
वहीं, धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान मतगजेंद्र को अयोध्या का कोतवाल भी कहा जाता है. इतना ही नहीं होली के बाद पड़ने वाले मंगलवार के दिन मतगजेंद्र मंदिर में दर्शन पूजन करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी भी होती है. साथ ही जीवन में चल रही तमाम विपत्तियां भी खत्म होती हैं.
अयोध्या के महापौर ने बताया
अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि प्रभु राम की नगरी अयोध्या पौराणिक और सांस्कृतिक नगरी है यहां की प्राचीन परंपरा आज भी विद्यमान है. यहां मतगजेंद्र भगवान का मंदिर है. अयोध्या नगर के सुरक्षा की जिम्मेदारी भगवान मतगजेंद्र के हाथ में है. होली के बाद पढ़ने वाले मंगलवार के दिन हरे चने का भोग लगाया जाता है. हमारी संस्कृति ऋषि और कृषि की संस्कृति है कृषि को संस्कृत में समर्पित करने के लिए हरे चने का भोग लगाया जाता है. आज के दिन दर्शन पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति भी होती है.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
March 19, 2025, 10:01 IST
जानें कौन हैं अयोध्या के कोतवाल,बड़का मंगलवार के दिन लगता है सिर्फ चने का भोग
