Home Lifestyle Health hair care tips dandruff treatment home remedies oil sa

hair care tips dandruff treatment home remedies oil sa

0
1



अमरावती: मेकअप और महिलाओं का गहरा नाता है. शादी का सीजन चल रहा है, और इस समय महिलाएं अपनी खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देती हैं. साथ ही लंबे बाल महिलाओं की सुंदरता को और निखारते हैं, लेकिन सर्दियों में बालों में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है. इसके साथ ही बाल झड़ने भी लगते हैं. ऐसे में हम कई घरेलू उपाय अपनाते हैं. लेकिन क्या डैंड्रफ के लिए घरेलू उपाय सही हैं? इस पर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनुराधा टाकरखड़े ने जानकारी दी है…

क्या डैंड्रफ के लिए घरेलू उपाय सही हैं?
Bharat.one से बात करते हुए डॉ. अनुराधा टाकरखड़े के बताया कि डैंड्रफ के घरेलू उपाय बेहद नुकसानदेह हो सकते हैं. घरेलू उपायों में हम एलोवेरा, अंडा, दही, नींबू आदि चीजें बालों में लगाते हैं. फिर बाल धो लेते हैं, लेकिन, धोने के बाद भी कुछ समय तक ये चीज़ें बालों की जड़ों में रह जाती हैं. इसका नतीजा यह होता है कि फंगल इंफेक्शन हो जाता है और डैंड्रफ फिर से बढ़ने लगता है. लोग इसे नोटिस नहीं करते हैं और बार-बार घरेलू उपाय अपनाते हैं. इसका असर यह होता है कि बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं.

क्या तेल लगाना ठीक है?
डॉ. टाकरखड़े का कहना है कि बालों में तेल लगाने से भी बचना चाहिए, लेकिन अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई लग रहे हैं, तो नहाने से आधा घंटा पहले नारियल तेल लगाएं. लेकिन तेल को गर्म करने की कोई जरूरत नहीं है. सादा नारियल तेल लगाने से बालों की ड्राईनेस कम हो सकती है.

हेयर प्रॉब्लम्स का हल सिर्फ एक चम्मच में! ये बीज आपके बालों को देगा नया जीवन, होंगे घने और मजबूत

यूट्यूब के नुस्खों से भी बचें
डॉ. टाकरखड़े ने बताया कि कई बार लोग यूट्यूब देखकर अलग-अलग सामग्री मिलाकर घर पर तेल बनाते हैं. इससे बालों को नुकसान पहुंचने की संभावना होती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि घरेलू नुस्खों से बचें. बालों में किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर आपके बालों की जरूरत के हिसाब से सही प्रोडक्ट सुझाएंगे. ऐसा करने से बालों की समस्याएं बढ़ने से पहले ही खत्म हो जाएंगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-hair-care-tips-dandruff-treatment-home-remedies-oil-sa-8900343.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version