Last Updated:
Hair Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जवानी में न गिरे, हमेशा मजबूत और शाइनी दिखें तो इसके लिए आप देसी तरीका अपनाइए. यहां एक बीज का सेवन करने उसका तेल लगाने और उसका जेल लगाने के फायदे बताए जा रहे हैं.

बालों की जड़ में पोषण
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, प्रोटीन, और फाइबर बालों को भीतर से पोषण देकर उन्हें मजबूती और नमी देता है. ओमेगा-3 हमारी स्कैल्प की सूजन को कम करता है, जिससे बालों का झड़ना रुकता है और नए बाल उगते हैं. एक स्टडी में पाया गया कि ओमेगा-3 फैटी एसिड से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक जरूरी पोषण पहुंचता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है. अलसी के बीजों में मौजूद लिगनान एक प्रकार का एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो हॉर्मोन बैलेंस में मदद करता है. महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन बालों के गिरने की बड़ी वजह होती है और अलसी इसके असर को कम करने में सहायक होती है. इसके अलावा, अलसी में मौजूद विटामिन ई न केवल बालों को चमकदार बनाता है बल्कि स्कैल्प पर पड़ने वाले फ्री रेडिकल्स के असर को भी घटाता है, जिससे समय से पहले सफेद बाल और झड़ने की समस्या रोकी जा सकती है.
हेयर जेल भी सबसे असरदार
अलसी के बीज के अन्य फायदे
अलसी के बीज अन्य कई फायदे हैं. ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. सबसे प्रमुख फायदा यह है कि अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए बहुत जरूरी हैं. ये बीज दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करते हैं. अलसी के बीज में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है. कब्ज जैसी समस्या में राहत मिलती है और पेट साफ रहता है. इसके अलावा अलसी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करके कैंसर जैसी बीमारियों से बचाते हैं. ये बीज ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज नियंत्रण में रहता है. वजन कम करने में भी अलसी बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह भूख को कम करता है और शरीर में फैट को घटाने में मदद करता है. अलसी के बीज को सलाद, योगर्ट, स्मूदी या पराठे में मिलाकर रोजाना लिया जा सकता है. अलसी को पीसकर खाना अधिक फायदेमंद होता है ताकि पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो सकें. इनपुट-आईएएनएस
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-hair-tips-if-you-want-strong-and-shiny-hair-use-flaxseeds-strengthens-roots-and-prevents-hair-fall-most-affordable-solution-ws-eln-9609831.html