Home Lifestyle Health Health Tips: सर्दियों में वायरल फीवर के बाद हो रहा है जोड़ों...

Health Tips: सर्दियों में वायरल फीवर के बाद हो रहा है जोड़ों में दर्द? हो सकती है ये बीमारी, एक्सपर्ट से जानें बचाव – Uttarakhand News

0
0


Last Updated:

Health Tips: मौसम बदलते ही स्वास्थ्य पर असर पड़ना आम बात है, लेकिन वायरल फीवर और उसके बाद जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण गंभीर बीमारी, वायरल अर्थराइटिस की ओर संकेत कर सकते हैं. यह बीमारी समय पर न पहचाने जाने पर हड्डियों और जोड़ो को प्रभावित कर सकती है.

देहरादून: ठंड का मौसम आने के साथ ही स्वास्थ्य पर असर पड़ना आम बात है. खासकर ऐसे लोग जो वायरल बीमारियों की चपेट में जल्दी आते हैं, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. आमतौर पर वायरल फीवर 5 से 7 दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन कभी-कभी यह फीवर शरीर में गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकता है. वायरल फीवर के बाद अगर हाथ, पैर, कमर या घुटनों में जोड़ों का दर्द शुरू हो जाए, तो यह वायरल अर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं. साथ ही हाईग्रेड फीवर और त्वचा पर लाल दाने भी दिखाई दे सकते हैं. समय पर इलाज न होने पर यह बीमारी हड्डियों और जोड़ों को स्थायी रूप से प्रभावित कर सकती है.

वायरल अर्थराइटिस के लक्षण और पहचान
देहरादून के चिकित्सक सिराज सिद्दीकी के अनुसार, गठिया कई प्रकार का होता है और सर्दियों में मरीजों को जोड़ो का असहनीय दर्द झेलना पड़ता है. सर्दियों में वायरल संक्रमण के कारण कुछ लोग वायरल गठिया का शिकार भी बन जाते हैं. यदि वायरल फीवर के बाद जोड़ों में दर्द, सूजन, आंखों में लाली और त्वचा पर रैशेज दिखाई दें, तो यह वायरल अर्थराइटिस के संकेत हो सकते हैं. ये लक्षण कुछ घंटों या दिनों में तेजी से बढ़ सकते हैं.

गठिया के अन्य प्रकार
डॉ. सिद्दीकी बताते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम की कमी, हार्मोन असंतुलन और गलत डाइट के कारण लोग ऑस्टियोअर्थराइटिस का शिकार हो जाते हैं. वहीं रूमेटाइड अर्थराइटिस का पता एंटी सीसीपी और आरएचएफ टेस्ट से लगाया जाता है. इस प्रकार का गठिया अक्सर दोनों हाथ या पैरों के जोड़ में एकसाथ प्रभावित करता है.

राहत के उपाय और सावधानियां
डॉ. सिद्दीकी का कहना है कि सही डायट और नियमित मॉडरेट एक्सरसाइज से वायरल अर्थराइटिस और अन्य गठिया के लक्षणों से राहत मिल सकती है. एक्सरसाइज करते समय जोड़ पर अधिक दबाव न डालें और उन्हें नियमित चलने दें. मोटे अनाज, गोभी, कद्दू, पालक, बैंगन और मटर जैसी सब्जियों से परहेज करें. साथ ही अगर आप पहले से ही वायरल या गठिया जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो दवाइयां नियमित रूप से लें.

सर्दियों में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना और सही डायट के साथ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना जोड़ो और हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है. समय पर सावधानी और उपचार से वायरल अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में वायरल फीवर के बाद हो रहा है जोड़ों में दर्द? हो सकती है ये बीमारी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-viral-arthritis-symptoms-joint-pain-fever-prevention-tips-local18-9859388.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version