Last Updated:
Safe Cough Remedies for Kids: बच्चों में खांसी की समस्या कॉमन है, लेकिन 6 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप बिल्कुल नहीं देना चाहिए. इसके बजाय कुछ उपाय खांसी से राहत दिला सकते हैं. अगर परेशानी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से मिलें.
Children Cough Remedy: बदलते मौसम में बच्चों को खांसी (Cough) की समस्या हो जाती है. यह बेहद कॉमन परेशानी है और खांसी से बच्चे परेशान भी हो जाते हैं. जब खांसी कई दिनों तक बनी रहती है, तब पैरेंट्स अक्सर बाजार में मिलने वाले कफ सिरप छोटे बच्चों को पिला देते हैं. डॉक्टर्स की मानें तो 6 साल से कम उम्र के बच्चों को ओवर-द-काउंटर दवाएं बिल्कुल नहीं देनी चाहिए. इससे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर बच्चों को खांसी हो रही है, तो कुछ नेचुरल और घरेलू उपाय फायदेमंद साबित हो सकते हैं. ये उपाय सुरक्षित होते हैं और इससे सेहत पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं.
अधिकतर पैरेंट्स सोचते हैं कि बाजार में मिलने वाले कफ सिरप बच्चों के लिए असरदार होंगे, लेकिन डॉक्टर्स का मानना है कि 6 साल से छोटे बच्चों के लिए ओवर-द-काउंटर मिलने वाले कफ सिरप सुरक्षित नहीं होते हैं और इनका कोई प्रूवन फायदा नहीं है. इसके बजाय शहद एक प्राकृतिक उपचार है और ज्यादा असरदार हो सकता है. ध्यान रखें शहद केवल 1 साल से ऊपर के बच्चों को ही दिया जा सकता है. 1 साल से छोटे बच्चों को खांसी होने पर सावधानी के साथ हल्की भाप दी जा सकती है. इससे उन्हें खांसी और सर्दी से राहत मिल सकती है. अगर कंडीशन ज्यादा खराब हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अगर बच्चा खांसी की वजह से लगातार खांसता है या उल्टी हो जाती है, तो चिंता न करें. यह तब होता है जब गले में बलगम ज्यादा जमा हो जाता है या खांसी बहुत तेज होती है. ऐसे में बच्चे को गर्म भाप दिलाएं, जिससे वायुमार्ग खुलें और खांसी कम हो. 3 महीने से ऊपर के बच्चों को गर्म तरल पदार्थ पीने के लिए दें. अगर बच्चा दूध पीने के तुरंत बाद उल्टी कर रहा हो, तो दूध की मात्रा थोड़ी कम कर दें. इससे पाचन आसान होगा और खांसी के दौरान उल्टी कम होगी.
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-effective-home-remedies-for-kids-cough-no-syrup-needed-natural-ways-to-treat-cough-in-children-9704639.html
