Last Updated:
Tips To Celebrate Diwali at Work: दिवाली के त्योहार पर अगर आप घर नहीं जा पा रहे हैं, तो उदास होने की जरूरत नहीं है. ऑफिस में भी आप कुछ मजेदार एक्टिविटीज करके त्योहार की खुशियां बना सकते हैं. वर्चुअल कनेक्शन, ऑफिस सजावट, परिवार के साथ वीडियो कॉल और खुद के लिए स्पेशल ट्रीट लेकर आप दिवाली को खुशनुमा बना सकते हैं.
Tips To Prevent Loneliness on Diwali: दिवाली देश के सबसे बड़े त्योहार में शुमार है. देश के कोने-कोने से लोग दिवाली मनाने के लिए अपने घर आते हैं. हर कोई त्योहार पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का सपना देखता है. कई बार काम या अन्य जिम्मेदारियों के कारण लोग घर नहीं जा पाते और ऑफिस में ही त्योहार मनाना पड़ता है. ऐसे में अकेलेपन और उदासी का भाव आना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ छोटी और सकारात्मक एक्टिविटीज अपनाकर आप दिवाली को ऑफिस में भी खुशनुमा बना सकते हैं. चलिए ऐसी ही 5 एक्टिविटीज के बारे में जानते हैं, जो वर्कप्लेस पर माहौल खुशनुमा बना सकती हैं.
ऑफिस में मिनी दिवाली सेलिब्रेशन करें
परिवार के साथ वर्चुअल कनेक्शन बनाए रखें
दिवाली पर घर नहीं जा पाने का सबसे बड़ा दुख अपनों से दूर रहना होता है, लेकिन टेक्नोलॉजी की मदद से दूरी को कम किया जा सकता है. वीडियो कॉल पर परिवार से जुड़ें, साथ में पूजा करें, बातें करें और त्योहार की खुशियां स्क्रीन के ज़रिए ही सही, लेकिन साथ बांटे. इससे भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा और मन हल्का महसूस करेगा.
खुद के लिए स्पेशल डिनर या ट्रीट प्लान करें
त्योहार सिर्फ दूसरों के साथ नहीं, खुद के लिए भी सेलिब्रेट किया जा सकता है. अपने लिए कुछ स्पेशल खाने का प्लान करें. चाहे वो घर पर बना हो या बाहर से ऑर्डर किया गया हो. मिठाइयां या पसंदीदा स्नैक्स के साथ मूवी देखें या म्यूजिक सुनें. यह एक तरीका है जो मानसिक रूप से सुकून देता है.
दूसरों के साथ खुशियां बांटें
अगर आप अकेले हैं और ऑफिस में ज्यादा लोग नहीं हैं, तो पास के किसी NGO या जरूरतमंद बच्चों के लिए मिठाइयां या गिफ्ट्स ले जाकर बांटना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. दूसरों को खुश देखकर जो संतोष मिलता है, वह किसी भी अकेलेपन को मिटा सकता है. इस तरह की सामाजिक गतिविधियों से त्योहार का असली मतलब समझ में आता है.
खुद के साथ समय बिताएं
त्योहारों की भीड़-भाड़ में जब कभी अकेलापन मिलता है, तो उसे एक मौके की तरह भी देखा जा सकता है. दिवाली की रात खुद के साथ समय बिताएं, लक्ष्मी पूजा करें, दीप जलाएं और आने वाले समय के लिए योजनाएं बनाएं. मेडिटेशन या जर्नलिंग जैसी गतिविधियां भी आपको मानसिक रूप से शांत और केंद्रित रखने में मदद कर सकती हैं.
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-to-celebrate-diwali-in-the-office-when-you-can-not-go-home-5-fun-activities-to-make-festival-happy-9758071.html
