Home Lifestyle Health how to use neem leaves for health benefits: नीम के पत्तों के...

how to use neem leaves for health benefits: नीम के पत्तों के फायदे

0
0


Last Updated:

Health Benefits of Neem: सदियों से नीम की पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जा रहा है. नीम का उपयोग काढ़ा, पेस्ट, फेसपैक, पाउडर, भाप, पानी, तेल या जूस के रूप में किया जा सकता है. नीम आपके बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने का काम करता है.

नीम के पत्ते हमें बहुत आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उनके गुणों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनका स्वाद कड़वा होता है. जबकि सच्चाई यह है कि नीम एक नेचुरल औषधि है, जो सदियों से आयुर्वेद में इस्तेमाल होती रही है. यह शरीर को साफ रखने, त्वचा की समस्याएं कम करने और स्वास्थ्य का सपोर्ट करने में मदद कर सकता है.

कई लोग नियमित रूप से नीम चबाना पसंद करते हैं और कुछ दिनों में इसका कड़वापन भी उन्हें ठीक लगने लगता है. ओरल हेल्थ के लिए नीम का उपयोग परंपरागत रूप से किया जाता रहा है, क्योंकि इसमें नेचुरल रूप से सफाई और कीटाणुनाशक गुण पाए जाते हैं.

इस्तेमाल का तरीका

नीम का उपयोग काढ़ा, पेस्ट, फेसपैक, पाउडर, भाप, पानी, तेल या जूस के रूप में किया जा सकता है. नीम का काढ़ा बनाना बहुत आसान है. बस 10–12 पत्तों को पानी में उबाल लें और थोड़ा ठंडा होने पर पी लें. इसे लोग आमतौर पर शरीर की स्वच्छता, त्वचा की समस्याओं और प्रतिरोध क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

पिंपल की समस्या में भी फायदेमंद

नीम का पेस्ट भी काफी लोकप्रिय है. ताजे पत्तों को पीसकर बनाया गया पेस्ट चेहरे, फोड़े-फुंसियों या खुजली वाली जगह पर लगाया जाता है. परंपरागत मान्यता है कि यह त्वचा को शांत करता है और उसे साफ रखता है. नीम फेसपैक भी लोग खूब इस्तेमाल करते हैं, खासकर यदि त्वचा ऑयली हो या पिंपल्स की समस्या हो.

नहाने के लिए किया जाता है यूज

नीम के पत्तों को पानी में उबालकर बनाया गया नीम वॉटर भी कई घरों में इस्तेमाल होता है. इसे लोग नहाने के पानी में डालते हैं या बाल धोने के बाद उपयोग करते हैं. यह त्वचा और स्कैल्प की स्वच्छता में मदद करता है. इसी तरह नीम पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है, जिसे फेसपैक या हेयरपैक में मिलाया जाता है.

मच्छरों को भागने का नेचुरल उपाय

कुछ लोग नीम का जूस भी सुबह खाली पेट लेते हैं, जो शरीर को हल्का महसूस कराने के लिए पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा सूखे नीम के पत्तों को जलाकर घर में धुआं किया जाता है, जिससे मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद मिलती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

फ्री मिल रही ये नेचुरल औषधि, स्किन प्रॉब्लम- बॉडी डिटॉक्स, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-body-detox-to-skin-problem-amazing-benefits-of-neem-leaves-ws-l-9933395.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version