Home Lifestyle Health Sahjan Ki Gond Ke Fayde: बहुत तिकड़म करती है ये औषधि…ब्लड प्रेशर...

Sahjan Ki Gond Ke Fayde: बहुत तिकड़म करती है ये औषधि…ब्लड प्रेशर से लेकर लीवर तक के लिए फायदेमंद, पाचन तंत्र को कर देगी दुरुस्त!

0
8



कुछ औषधि सेहत के लिए वरदान जैसी होती हैं. इनको आप आसानी से घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. सहजन के गोंद यानी मोरिंगा गोंद भी एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है. यह शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ त्वचा संबंधित रोगों को ठीक करती है. त्वचा को चमकदार बनाने का काम करती है. जोड़ों के दर्द में तेजी से राहत देने वाली औषधि है और इसका इस्तेमाल सही मात्रा में और चिकित्सक की देखरेख में ही करना चाहिए.

सहजन की गोंद है जादुई औषधि!
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने लोकल18 से बातचीत करते हुए बताया कि सहजन के गोंद यानी मोरिंगा गोंद एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, यह शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाने के साथ शरीर से रोगों को दूर रखने में मदद करती है.

स्किन के लिए फायदेमंद
सहजन के गोंद यानि मोरिंगा गोंद में विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. यह स्किन को चमकदार बनाता है और स्किन पर होने वाले दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है. आपकी स्किन को मिनटों में चमकाने के लिए आप इस औषधि को इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस भी पढ़ें – घुटनों के दर्द को किया नजरअंदाज…तो हो जाएंगे अपंग, इस भयंकर बीमारी का शिकार हो रहे लोग, जानें बचने के तरीके

पाचन तंत्र हो जाएगा मजबूत
यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और लीवर को भी डिटॉक्स करने के साथ ताकत देने का काम करती है. बच्चों की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो बच्चों के स्वास्थ्य में तेजी से लाभ देने का काम करता है. इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में और जरूरी मात्रा में ही करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-sahjan-ki-gond-ke-fayde-boost-immunity-control-blood-pressure-local18-8917082.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version