Home Lifestyle Health Weight Chart: आपकी उम्र और लंबाई के हिसाब कितना होना चाहिए परफेक्ट...

Weight Chart: आपकी उम्र और लंबाई के हिसाब कितना होना चाहिए परफेक्ट वजन, 50 साल तक की उम्र वाले पता लगा लीजिए

0
6


Last Updated:

Weight Chart: उम्र और लंबाई के हिसाब से आपका परफेक्ट वजन कितना होना चाहिए. यदि आपको जानना है तो यहां देख लीजिए चार्ट. इससे पता चल जाएगा कि आप मोटे हैं या नहीं.

Weight Chart: आपकी उम्र और लंबाई के हिसाब कितना होना चाहिए परफेक्ट वजन

वेट चार्ट.

Weight Chart: हर इंसान का अलग-अलग वजन होता है. उम्र और लंबाई के हिसाब सबका वजन अलग होना स्वभाविक है लेकिन आजकल अधिकांश लोग ज्यादा वजन के शिकार है. लाइफस्टाइल में परिवर्तन के कारण वजन को काबू करना मुश्किल हो गया है. लेकिन किसी का वजन होना कितना चाहिए. दरअसल, वैज्ञानिकों ने किसी का परफेक्ट वजन कितना होना चाहिए इसके लिए एक फॉर्मूला निकाला है. इस फॉर्मूले के हिसाब से अगर किसी का वजन 18.5 से 29.5 के बीच है तो उसे सही वजन माना जाता है. इस वजन के बीच अगर इंसान रहे तो उसे अधिकांश बीमारियों का जोखिम कम रहता है लेकिन अगर इस माप से अधिक वजन है या कम वजन है तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति में कुछ न कुछ परेशानी है. आइए जानते हैं कि उम्र और लंबाई के हिसाब से किसी का कितना वजन होना चाहिए.

उम्र के हिसाब से वजन
मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक बच्चा जब से पैदा लेता तबसे 18 साल की उम्र तक वजन नियत नहीं होता. यानी इस उम्र में जितनी लंबाई बढ़ेगी उसी हिसाब से वजन भी बढ़ेगा. इस उम्र के बीच हमेशा हड्डियों की लंबाई बढ़ती जाती है जिसके कारण वजन में भी अंतर आता रहता है. इसका कोई तय फॉर्मूला नहीं होता लेकिन अगर बच्चे का वजन सामान्य से ज्यादा है, वह देखने में अन्य बच्चे से ज्यादा मोटा है तो इसका मतलब है कि उसका भी वजन बढ़ गया है. इस स्थिति में डॉक्टर से दिखाना चाहिए. वहीं 18 साल की उम्र के बाद बीएमआई फॉर्मूले से 50-55 साल तक के व्यक्ति का सही वजन निकाला जा सकता है. इससे पहले यहां 18 साल से उपर के व्यक्ति में लंबाई के हिसाब से परफेक्ट वजन जान लीजिए.

      18 साल से उपर में लंबाई के हिसाब से वजन का चार्ट

हाइट सेंटीमीटर में

हाइट मीटर में

महिला का वजन

पुरुष का वजन

137 cm 4′ 6″ 28.5/34.9kg 28.5/34.9kg
147 cm 4′ 10″ 36.4/44.9 kg 38.5/46.7 kg
152 cm 5′ 0″ 40.8/49.9 kg 43.1/53 kg
160 cm 5′ 3″ 47.2/57.6 kg 50.8/61.6
165 cm 5′ 5″ 51.2/62.6 kg 55.3/68 kg
168 cm 5′ 6″ 53/64.8 kg 58/70.7 kg
170 cm 5′ 7″ 55.3/67.6 kg 60.3/73.9 kg
173 cm 5′ 8″ 57.1/69.8 kg 63/76.6 kg
175 cm 5′ 9″ 59.4/72.6 kg 65.3/79.8 kg
178 cm 5′ 10″ 61.2/74.8 kg 67.6/83 kg
180 cm 5′ 11″ 63.5/77.5 kg 70.3/85.7 kg
183 cm 6′ 0″ 65.3/79.8 kg 72.6/88.9 kg
188 cm  6′ 2″ 69.4/84.8 kg 77.5/94.8 kg
193 cm 6′ 4″ 73.5/89.8 kg 82.5/100.6 kg
195 cm 6′ 5″  75.7/92.5 kg  84.8/103.8 kg

बीएमआई को कैसे निकालें
बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स का फॉर्मूला है किसी का वजन (किलोग्राम में) को लंबाई (मीटर में) के वर्ग से विभाजित कर देना. यानी

बीएमआई = वजन / लंबाई स्कवायर
या
बीएमआई = वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई)

इसका मतलब मान लीजिए किसी का वजन 70 किलोग्राम है और लंबाई 6 फुट है. तो 6 फुट को मींटर में बदलेंगे तो यह 183 सेंटीमीटर यानी 1.83 मीटर होगा. इसे आप फॉर्मूले के हिसाब से बैठाएंगे तो 70 को आप 1.83 गुणा 1.83 के कुल योग यानी 3.35 से विभाजित करना होगा. जब आप 70 को 3.35 से विभाजित करेंगे तो यह 20.90 के करीब होगा. यानी बीएमआई 20.90 है. चूंकि 18 से 29 के बीच बीएमआई को नॉर्मल माना जाता है इसलिए व्यक्ति का बीएमआई परफेक्ट है. उसका वजन बढ़ा हुआ नहीं है. हालांकि अब पेट की लंबाई मापने वाला एक नया नियम है. भारत में पेट पर चर्बी बढ़ी रहती है. ऐसे में जिसके पेट पर चर्बी बढ़ी रहती है, उसमें बीएमआई काम नहीं करता.

इसे भी पढ़ें-क्या होगा अगर कोई 3 दिन तक सिर्फ जूस पीकर रहे, क्या इससे धड़ाधड़ वजन कम होता है या पेट साफ होता है? क्यों करते हैं लोग ऐसा

इसे भी पढ़ें-उम्र भर स्वस्थ रहने की यौगिक तरीका:15 दिनों में कर लें सिर्फ 1 काम, पूरा सिस्टम हो जाएगा शुद्ध, सदगुरु के गजब के टिप्स

homelifestyle

Weight Chart: आपकी उम्र और लंबाई के हिसाब कितना होना चाहिए परफेक्ट वजन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-weight-chart-according-to-height-and-age-ideal-weight-for-men-women-for-18-to-50-years-9024953.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version