Home Lifestyle Health Why Do People Rub Their Eyes in the Morning | सुबह उठकर...

Why Do People Rub Their Eyes in the Morning | सुबह उठकर आंखें क्यों रगड़ते हैं अधिकतर लोग

0
0


Last Updated:

Rubbing Eyes When Wake Up: अधिकतर लोग सुबह उठते ही अपनी आंखें रगड़ने लगते हैं. हर उम्र के लोग ऐसा करते हैं, लेकिन यह आदत आंखों के लिए नुकसानदायक होती है. डॉक्टर्स की मानें तो आंखें रगड़ने की सबसे बड़ी वजह ड्राइनेस, एलर्जी और आंखों की थकान है. आंखें रगड़ने से आंखों को तुरंत राहत मिलती है, लेकिन इससे कॉर्निया को नुकसान हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

सुबह सुबह ड्राइनेस की वजह से लोग आंखें रगड़ते हैं.

Morning Eye Rubbing Causes: सुबह नींद खुलते ही अक्सर लोग अपनी आंखों को रगड़ने लगते हैं. बच्चे हों या बुजुर्ग, अधिकतर लोगों की यह आदत होती है. आंखें रगड़ने के बाद लोगों को लगता है कि उनकी नींद पूरी हो गई है और वे फ्रेश महसूस करते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह-सुबह आंखों को रगड़ने की वजह क्या है? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रातभर सोने के बाद हमारी आंखें ड्राई हो जाती हैं और आंखों के आसपास थकान हो जाती है. इससे निजात पाने के लिए लोग आंखें रगड़ लेते हैं. यह एक तरह का नेचुरल रिफ्लेक्स है, जो आराम देने और आंखों को जागृत करने में मदद करता है. हालांकि डॉक्टर्स का साफ कहना है कि आंखें रगड़ना बेहद नुकसानदायक होता है और सभी लोगों को इससे बचना चाहिए.

नई दिल्ली के विजन आई सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर और ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट डॉ. तुषार ग्रोवर ने Bharat.one को बताया कि सुबह-सुबह आंखें रगड़ने की सबसे बड़ी वजह ड्राइनेस होती है. रातभर बिना पलकें झपकाए नींद में हमारी आंखों की नमी कम हो जाती है, जिससे सुबह उठते ही आंखों में ड्राइनेस महसूस होती है. इसकी वजह से लोग आंखें रगड़ने लगते हैं. इससे आंखों की आंसू बनाने वाली ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं और आंसू बनने लगते हैं. इससे लोगों को तुरंत राहत मिल जाती है. हालांकि ऐसा करने से आंखों को काफी नुकसान भी होता है. आंखें रगड़ने का एक और कारण एलर्जी या आंखों में खुजली भी हो सकता है. प्रदूषण और धूल के कारण आंखों में खुजली होती है, तो लोग आंखें रगड़ना शुरू कर देते हैं.

डॉ. ग्रोवर ने बताया कि आंखों को रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आंखों के आसपास की मसल्स एक्टिव हो जाती हैं. यह सुबह के समय एक तरह से आंखों को जागृत करने का तरीका है. आंखें रगड़ने से लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिलती है, लेकिन ऐसा करने से आंखों की कॉर्निया डैमेज हो सकती है, जिससे संक्रमण और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से धुंधला दिखना, लालिमा, सूजन और संक्रमण हो सकता है. ज्यादा तेज आंखें रगड़ने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है. जिन लोगों को पहले से आंखों की कोई समस्या है या सर्जरी हुई है, उन्हें अपनी आंखें बिल्कुल नहीं रगड़नी चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अब सवाल है कि सुबह आंखों को रगड़ने से कैसे बचें? इस पर डॉक्टर का कहना है कि अगर सुबह आंखों में बेचैनी होती है, तो बेहतर है कि आप आंखों को साफ पानी से धोएं. इससे सूजन और ड्राइनेस में राहत मिलती है. अगर एलर्जी की वजह से खुजली है, तो डॉक्टर की सलाह पर आर्टिफिशियल टियर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा स्क्रीन टाइम कम करना और पर्याप्त नींद लेना भी आंखों को तरोताजा रखने में मदद करता है. अगर आपको रोज सुबह ज्यादा दिक्कत होती है, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

सुबह उठने के बाद आंखें क्यों रगड़ते हैं लोग? डॉक्टर से जान लीजिए इसकी वजह


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-do-we-rub-our-eyes-when-we-wake-up-is-it-dangerous-expert-explains-aankh-ragadne-se-kya-hota-hai-10107740.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version